फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress_bjp_rajasthan

कांग्रेस के गढ़ में भी भाजपा ने लगाई सेंध

Sat, 17 May 2014 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 May 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
congress_bjp_rajasthan

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले झुंझुनूं कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले झुंझुनूं में भी भाजपा सेंध लगाने में सफल रही जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय शीशराम ओला की पुत्रवधु राजबाला को भाजपा की संतोष अहलावत ने दो लाख से ज्यादा मतों से शिकस्त दी है।

विज्ञापन


आदिवासी क्षेत्र में भी कांग्रेस भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाई तथा जनजाति के लिए सुरक्षित उदयपुर और बांसवाडा-डूंगरपुर सीट भी भाजपा की झोली में आ गई हैं।
विज्ञापन


मोदी लहर ने भाजपा को चौतरफा जीत दिलाते हुए कांग्रेस के दिग्गजों एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट को चारो खाने चित्त कर दिया है। अजमेर में सचिन पायलट को राज्य के जलसंसाधन मंत्री सांवरलाल जाट ने एक लाख 71 हजार 923 मतों से हरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, चन्द्रेश कुमारी, डा. गिरिजा व्यास, जितेन्द सिंह सहित कांग्रेस के सभी सांसदों का पत्ता साफ हो गया।

कांग्रेस ने नौ सांसदों को बदलकर नये चेहरे मैदान में उतारे थे जिनमें पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहद्दीन सरीखे उम्मीदवार का ग्लैमर भी काम नहीं आया। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस संभल ही नहीं पाई तथा लोकसभा चुनाव में उसे दूसरा बडा झटका लगा है।


कांग्रेस ने इस बार बीकानेर और झुंझुनूं में राहुल फार्मूले के तहत मतदान के जरिए उम्मीदवार उतारने का नया प्रयोग किया था जो भी सपल नहीं रहा। इस लहर में कांग्रेस की सभी महिला उम्मीदवार हार गई जबकि भाजपा की एकमात्र महिला प्रत्याशी झुंझुनूं से संतोष अहलावत चुनाव में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed