{"_id":"1b94f736efdb426d80275467a2c4d457","slug":"congres-is-distributing-tickets-to-salable-candidate-than-winning","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस में जिताऊ नहीं, बिकाऊ को टिकट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस में जिताऊ नहीं, बिकाऊ को टिकट'
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 11 Mar 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट वितरण से खफा राजस्थान के कांग्रेस विधायक ने पार्टी की सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण से खफा होकर राजस्थान के कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता और प्रदेश कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
शर्मा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। शर्मा ने इस्तीफे में लिखा है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट जिताऊ नहीं बिकाऊ उम्मीदवारों को दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सोनिया गांधी से कहा कि वे खुद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी चापलूस और अवसरवादी लोगों से घिरे हुए हैं। ये ऐसे लोग हैं, जो कांग्रेस को डुबाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की राजस्थान से ऐतिहासिक हार हुई थी और 200 सीटों के मुकाबले मात्र 21 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।