{"_id":"6298d27252df065f046e7c1b","slug":"conflict-between-cm-ashok-gehlot-and-sachin-pilot-rajasthan-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gehlot vs Pilot: पायलट बोले- राजस्थान में सरकार रिपीट नहीं होती इस पर चर्चा हो, गहलोत ने कह दी यह बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gehlot vs Pilot: पायलट बोले- राजस्थान में सरकार रिपीट नहीं होती इस पर चर्चा हो, गहलोत ने कह दी यह बात
Thu, 02 Jun 2022 08:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:38 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने कहा, हम चुनाव क्यों हारे यह सबको पता है, इस पर चर्चा करने का अब कोई मतलब नहीं है। जिस मुख्यमंत्री की सरकार चली जाती है, आप सोच सकते हैं कि उस पर क्या बीतती होगी।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यंमत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई मौकों पर दोनों को एक दूसरे का विरोध करते देखा गया है। यह विरोध एक बार फिर सामने आया है। दरअसल, पायलट ने मंगलवार को प्रदेश में कांग्रेस सरकार के रिपीट नहीं होने को लेकर सवाल उठाए थे। आज सीएम अशोक गहलोत ने कहा, अब उन सवालों पर चर्चा करने कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
चुनाव क्यों हारे यह सबको पता है
सीएम गहलोत ने बुधवार को एक्शन टेकन कैंप के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी हमें अभी से करनी होगी। लेकिन, राजस्थान व छत्तीसगढ में हमारी सरकार रिपीट हो और मध्यप्रदेश में सरकार बने, तभी हम लोकसभा चुनाव जीत पाएंगे। उन्होंने कहा, हम चुनाव क्यों हारे यह सबको पता है, इस पर चर्चा करने का अब कोई मतलब नहीं है। जिस मुख्यमंत्री की सरकार चली जाती है, आप सोच सकते हैं कि उस पर क्या बीतती होगी।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा, राहुल गांधी ने कहा था, कि कांग्रेस का जनता से कनेक्शन खत्म हो गया है। उनके यह शब्द आंखें खोलने वाले हैं। इंदिरा गांधी के समय भी हार हुई, लेकिन ढाई साल बाद उन्होंने सत्ता में वापस की। उन्होंने का कहा, देश में कांग्रेस की क्या हालत है? यह सभी को पता है। जीत में हर कोई भागीदार बनना चाहता है, लेकिन हार में नहीं।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने यह कहा था
इससे पहले मंगलवार को सचिन पायलट ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के रिपीट नहीं होने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, हमें इस बात को मानना पड़ेगा कि हम राजस्थान में सरकार रिपीट नहीं कर पाते हैं। एक बार हमारे 50 विधायक रह गए थे और एक बार 21 विधायक ही बचे थे। ऐसा क्या कारण है कि जनता हमें बहुमत देती है, लेकिन दूसरी पर हम उस बहुमत को बनाकर नहीं रख पाते? पायलट ने कहा, ऐसा नहीं है कि कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं होती। दिल्ली, असम और आंध्रा में हमारी सरकार रिपीट हो चुकी, लेकिन राजस्थान में ऐसा क्यों नहीं हो पाता इस बात पर चर्चा होनी चाहिए।