फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Compelled to take decision it was a big conspiracy CM Gehlot after Cong axes Sachin Pilot from cabinet

अशोक गहलोत बोले- पायलट के हाथ में भी कुछ नहीं, महज भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं

Tue, 14 Jul 2020 03:40 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Compelled to take decision it was a big conspiracy CM Gehlot after Cong axes Sachin Pilot from cabinet
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : ANI

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि बगावत करने वाले सचिन पायलट के हाथ में कुछ नहीं है और वे केवल भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करने के बाद गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश के खेल को राजस्थान में भी दोहराना चाहती थी और यह सब पिछले छह महीने से चल रहा था। मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में बदलाव की जानकारी दी।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि पायलट व उनके साथ गए अन्य मंत्रियों, विधायकों को मौका दिया गया, लेकिन वे न तो सोमवार को और न ही मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आए। गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं हैं। वह तो केवल भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं, जो रिसॉर्ट सहित बाकी सारे बंदोबस्त करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है वो लगातार 'आ बैल मुझे मार' के रवैये के साथ काम कर रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने से राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास चल रहे थे। पायलट सहित तीन मंत्रियों को उनके पदों से हटाए जाने के फैसले की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने मजबूर होकर यह फैसला किया है। गहलोत ने कहा कि आज के फैसले से कोई खुश नहीं है, न पार्टी, न आलाकमान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed