{"_id":"5f0d84469287104f1452d11f","slug":"compelled-to-take-decision-it-was-a-big-conspiracy-cm-gehlot-after-cong-axes-sachin-pilot-from-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक गहलोत बोले- पायलट के हाथ में भी कुछ नहीं, महज भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक गहलोत बोले- पायलट के हाथ में भी कुछ नहीं, महज भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं
Tue, 14 Jul 2020 03:40 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 14 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि बगावत करने वाले सचिन पायलट के हाथ में कुछ नहीं है और वे केवल भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करने के बाद गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश के खेल को राजस्थान में भी दोहराना चाहती थी और यह सब पिछले छह महीने से चल रहा था। मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में बदलाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि पायलट व उनके साथ गए अन्य मंत्रियों, विधायकों को मौका दिया गया, लेकिन वे न तो सोमवार को और न ही मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आए। गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं हैं। वह तो केवल भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं, जो रिसॉर्ट सहित बाकी सारे बंदोबस्त करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है वो लगातार 'आ बैल मुझे मार' के रवैये के साथ काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने से राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास चल रहे थे। पायलट सहित तीन मंत्रियों को उनके पदों से हटाए जाने के फैसले की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने मजबूर होकर यह फैसला किया है। गहलोत ने कहा कि आज के फैसले से कोई खुश नहीं है, न पार्टी, न आलाकमान।