फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Common man will not be able to meet Alwar Collector Shiv Prakash Nakate directly

Rajasthan: अब अलवर कलेक्टर से सीधे नहीं मिल सकेगा आम आदमी, इस टीम को देनी होगी शिकायत  

Mon, 02 May 2022 03:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 02 May 2022 03:27 PM IST
सार

अलवर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जनसुनवाई के तरीके में बदलाव कर दिया है। जिसके तहत अब आम आदमी शिकायत के लिए उनसे सीधे नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन
Common man will not be able to meet Alwar Collector Shiv Prakash Nakate directly
कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर जिले के लोग कलेक्टर से मिलकर सीधी शिकायत नहीं कर सकेंगे। इसके लिए अब उन्हें एडीपीसी श्वेता यादव के नेतृत्व में गठित की गई टीम से मिलना होगा। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है।  

विज्ञापन


दरअसल, अलवर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जनसुनवाई के तरीके में बदलाव कर दिया है। जिसके तहत कलेक्टर के पास शिकायत लेने आने वाले लोगों अब एडीपीसी (सहायक निदेशक, लोक सेवा प्रशासन सुधार एवं समन्वय विभाग) श्वेता यादव के नेतृत्व में बनाई गई टीम से मिलना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह टीम लोगों की शिकायतों को दर्ज कर उनका परीक्षण करेगी। साथ ही शाखा प्रभारियों के माध्यम से संबंधित उपखंड अधिकारियों को भेजेगी। जहां से उसके बारे में जानकारी लेकर उसका निराकरण करने को कहा जाएगा। इसके लिए समय भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि सरकार ने इस व्यवस्था को साल 2017-18 में शुरू किया था। कुछ समय लागू होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब नवनियुक्त जिला कलेक्टर नकाते ने इसे एक बार फिर शुरू कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed