फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot will present the budget on February 10

Rajasthan: सीएम गहलोत 10 फरवरी को पेश करेंगे बजट, 16 को वाद-विवाद के बाद सरकार देगी जवाब

Fri, 03 Feb 2023 08:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Feb 2023 08:15 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा सदन की कार्यवाही नौ फरवरी तक स्थगित कर दी गई है। 10 फरवरी को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश का साल 2023-24 का राज्य बजट पेश करेंगे।

विज्ञापन
CM Gehlot will present the budget on February 10
राजस्थान विधानसभा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी के चैंबर में हुई। समिति में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार 10 फरवरी से गुरुवार 16 फरवरी तक सदन में आगे लिए जाने वाले का कार्यों का बंटवारा किया जाए। तीन फरवरी से नौ फरवरी तक विधानसभा सदन की बैठक नहीं होगी।

विज्ञापन


सीएम गहलोत दस फरवरी को पेश करेंगे बजट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वित्त मंत्री के रूप में 10 फरवरी को प्रदेश का साल 2023-24 का बजट पेश करेंगे। परंपरा के अनुसार बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रेस को ब्रीफ करेंगे। साथ ही विपक्ष की ओर से भी नेता प्रतिपक्ष और अन्य विधायक बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


11-12 फरवरी को नहीं होगी विधानसभा सदन की बैठक
बजट के बाद दो दिन 11 फरवरी और 12 फरवरी को विधानसभा सदन की बैठक नहीं होगी। 13 फरवरी को बजट पर सामान्य वाद-विवाद होगा। 14 और 15 फरवरी को भी बजट पर आगे का सामान्य वाद विवाद चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 फरवरी को बजट पर वाद-विवाद के बाद सरकार देगी जवाब
16 फरवरी को अनुपूरक अनुदान की मांगें रखी जाएंगी। साथ ही अनुपूरक अनुदान की मांगे इकट्ठा कर मुखबंध का प्रयोग कर मतदान, मांगों को पास करवाना और विनियोग विधेयक 2023 को पुनर्स्थापित कर उस पर विचार करके पास करवाया जाएगा। इसके बाद बजट पर सामान्य वाद-विवाद और राज्य सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed