{"_id":"615283a0454ee9753f4731a1","slug":"cm-gehlot-has-the-support-of-more-than-100-mlas-in-rajasthan-cannot-happen-like-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस: पंजाब की तरह नहीं हो सकता राजस्थान में सत्ता परिवर्तन, हरीश चौधरी बोले- सीएम गहलोत के पास 100 से ज्यादा विधायकों का समर्थन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस: पंजाब की तरह नहीं हो सकता राजस्थान में सत्ता परिवर्तन, हरीश चौधरी बोले- सीएम गहलोत के पास 100 से ज्यादा विधायकों का समर्थन
Tue, 28 Sep 2021 08:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:23 AM IST
सार
पंजाब में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद सचिन पायलट बार-बार राहुल व प्रियंका गांधी से मिल रहे हैं। उनकी मुलाकातों को लेकर कई तरह की अटकलें भी हैं। एक सप्ताह में दो बार उनकी मुलाकात कांग्रेस आलाकमान से हो चुकी है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सचिन पायलट
- फोटो : Twitter Congress @RahulGandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में हाल ही में नाटकीय तरीके से हुए सत्ता परिवर्तन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही हलचल दिख सकती है। लेकिन राजस्थान के राजस्व मंत्री व पंजाब में कांग्रेस के पर्यवेक्षक रहे हरीश चौधरी का कहना है कि राजस्थान में ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास 100 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसलिए राजस्थान में विधायकों को आधार मानकर सत्ता परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
पंजाब में विधायक चाहते थे बदलाव
हरीश चौधरी ने कहा कि पंजाब में बतौर पर्यवेक्षक मेरी भूमिका बहुत सीमित थी, लेकिन वहां पर विधायक ही सत्ता परिवर्तन चाहते थे। कांग्रेस ने वहां पर एक आम से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया है। ऐसा कांग्रेस में ही संभव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बहुत कुछ दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान के हालात बहुत अलग
चौधरी ने कहा, राजस्थान और पंजाब की तुलना नहीं की जा सकती। क्योंकि यहां राजस्थान के हालात बहुत ही अलग हैं। सीएम अशोक गहलोत के पास अच्छा समर्थन है। करीब 100 विधायक उनके खेमे में हैं। इसलिए पंजाब की तरह वहां पर सत्ता परिवर्तन संभव ही नहीं है। आगे कहा कि सचिन पायलट कितनी बार राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से मिले हैं इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
गहलोत और पायलट में है ठनी
राजस्थान में सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों के बीच का विवाद सार्वजनिक रूप से सामने आ चुका है। डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायक सरकार के खिलाफ बगावत भी कर चुके हैं।