फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot announced financial assistance of five lakhs to family of Saint Vijay Das

Rajasthan: संत विजयदास की मौत के जांच के आदेश, सीएम गहलोत ने की परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

Sun, 24 Jul 2022 07:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 24 Jul 2022 07:41 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संत विजयदास के निधन पर शोक जताया है। संत विजयदास ने भरतपुर में अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह कर लिया था। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
CM Gehlot announced financial assistance of five lakhs to family of Saint Vijay Das
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर में अवैध खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत विजय बाबा के निधन पर शोक जताया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मृतक संत विजयदास के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मामले की जांच प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को देने की बात कही है।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि संत विजय बाबा का निधन बेहद दुखद है। हमनें उन्हें बचाने के हरसंभव प्रयास किए। उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाई गई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सीएम ने आगे लिखा कि मुझे दुख है कि जब सरकार ने उनकी मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दे दी थी तो फिर उन्हें किन परिस्थितियों में यह दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाना पड़ा। इस घटना की जांच प्रमुख शासन स्तर के अधिकारी से करवाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


भरतपुर में अवैध खनन को लेकर साधु-संत 550 दिन से विरोध जता रहे थे। 20 जुलाई को बड़ी संख्या में संत आंदोलन के लिए जुटे, इसी दौरान संत विजयदास ने खुद को आग लगा ली थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। संत विजयदास का बरसाना में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed