{"_id":"63580fb0ad08bb5701199e09","slug":"cm-ashok-gehlot-vs-sachin-pilot-mallikarjun-kharge-congress-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सियासी संकट को एक महीना पूरा, आज एक मंच पर नजर आएंगे गहलोत-पायलट, छह महीने बाद दिखेंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सियासी संकट को एक महीना पूरा, आज एक मंच पर नजर आएंगे गहलोत-पायलट, छह महीने बाद दिखेंगे साथ
Wed, 26 Oct 2022 04:04 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Oct 2022 04:04 AM IST
सार
राजस्थान के सियासी संकट को मंगलवार को एक महीना पूरा हो गया है। इसी बीच आज सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक साथ नजर आएंगे। दोनों नेता मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण में शामिल होंगे।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सियासी संकट के बीच सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज एक साथ नजर आएंगे। करीब छह महीने बाद यह दोनों नेता कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण कार्यकम में एक साथ दिखाई देंगे। खरगे के पदभार ग्रहण का कार्यकम 26 अक्टूबर यानी आज होना है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा से दिल्ली लौटे हैं। 27 अक्टूबर राहुल एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश के उदयपुर जिले में मई में हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में गहलोत और पायलट एक साथ नजर आए थे। इसके बाद से सरकार या कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में दोनों नेता एक साथ नजर नहीं आए। ऐसे में मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पर दोनों नेताओं पर सबकी नजर होगी।
विज्ञापन
खरगे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआईसीसी प्रभारियों और सचिव को बुलाया गया है। राजस्थान से इस कार्यक्रम में अशोक गहलोत, सचिन पायलट के अलावा सीडब्ल्यूसी सदस्य भंवर रघुवीर मीणा, जितेंद्र सिंह, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, यूपी सह प्रभारी धीरज गुर्जर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
एक महीने पहले विधायकों ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि 25 सितंबर को कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शामिल होने की जगह विधायक मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर जुट गए थे। जहां गहलोत गुट के मंत्री और विधायकों ने सचिन पायलट के सीएम बनाए जाने का विरोध किया था। बाद में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर पहुंचकर इस्तीफा दे दिया था।