{"_id":"63b972f2fa791a312f43217d","slug":"cm-ashok-gehlot-visited-rajasthan-international-center-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इंटरनेशनल सेंटर की जल्द मिलेगी सौगात, सीएम गहलोत बोले- 130 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इंटरनेशनल सेंटर की जल्द मिलेगी सौगात, सीएम गहलोत बोले- 130 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार
Sat, 07 Jan 2023 06:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के झालाना इंस्टिट्यूशनल एरिया में बन रहे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का दौरा किया। उन्होंने शनिवार को सेंटर पहुंचकर अधिकारियों से चल रहे कामों की डिटेल में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसे दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का सीएम ने दौरा किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में राजस्थान सरकार दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर बनवा रही है। यहां पर कला-संस्कृति, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार सहित विभिन्न तरह की सरकारी- गैर सरकारी गतिविधियां हो सकेंगी। जयपुर विकास प्राधिकरण के कमिश्नर रवि जैन और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सेंटर के कामों की जानकारी दी।
विज्ञापन
अप्रैल 2013 में मुख्यमंत्री ने सेंटर का शिलान्यास किया था।मुख्यमंत्री के साथ नगरीय विकास और आवासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, PHED मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास कुंजीलाल मीणा सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
130 करोड़ रुपए लागत के सेंटर में सुविधाएं
यहां पर 700 व्यक्तियों की क्षमता का सभागार, 500 क्षमता का कन्वेंशन सेंटर, 170-170 बैठक क्षमता के दो मिनी सभागार, 500 क्षमता का एग्जीबिशन एरिया, 3 कॉन्फ्रेंस हॉल, ई-लाइब्रेरी, 3 लैक्चर हॉल, 2 रेस्टोरेंट, प्रशासनिक सेक्शन, डबल बेसमेंट पार्किंग की सुविधा मिलेगी। एक गेस्ट हाउस भी बनेगा, जिसमें जिम की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
राजस्थान की स्थापत्य कला से सुसज्जित होगा सेंटर
सेंटर का इंटीरियर राजस्थान की स्थापत्य कला की तर्ज पर हो रहा है। सभागार की दीवारें जैसलमेरी पैटर्न पर होंगी। कन्वेंशन हॉल और प्री-फंक्शनल एरिया में सिटी पैलेस जयपुर के आधार पर हॉल और हवामहल जयपुर स्टाइल के आधार पर दीवारें दिखेंगी। यहां मारवाड़ पैटर्न पर मिनी सभागार तैयार किया जा रहा है। जोधपुर के मंडोर उद्यान की पुरातन कला के मेहराब और स्मारक, कॉन्फ्रेंस हॉल, अत्याधुनिक इंटीरियर पैटर्न पर लैक्चर हॉल और रेस्टोरेंट तैयार हो रहा है।