Rajasthan: दिल्ली दौरे पर आज सीएम गहलोत, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकात कर उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर की तैयारियों का फीडबैक देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में 13 मई से 15 मई तक कांग्रेस का राष्ट्रीय चिंतन शिविर होने जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जा रहे हैं। बैठक एआईसीसी मुख्यालय में शाम चार बजे होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 10 बजे विशेष विमान से दिल्ली जाएंगे। जहां वो बैठक से पहले सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलेंगे। मुलाकात के दौरान गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष को चिंतन शिविर को लेकर चल रही तैयारियों का फीडबैक देंगे। राजस्थान में हुई सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर भी वे सोनिया गांधी से चर्चा करेंगे।
कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन से भी मुलाकात करेंगे। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राजस्थान से भंवर जितेंद्र सिंह, रघुवीर मीणा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी भी शामिल होंगे।