फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RHA Reform Manch stages a protest at Kute Maidan demanding reforms to the reservation system.

झारखंड: आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग, विधानसभा कुटे मैदान में आरएचए रिफॉर्म मंच का प्रदर्शन

Sun, 30 Aug 2026 02:33 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 02:33 PM IST
सार

रांची के विधानसभा कुटे मैदान में रविवार को आरएचए रिफॉर्म मंच ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और इसमें आवश्यक सुधार की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मंच के सुमित दूबे ने मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा, पहले से लाभ ले चुके परिवारों के लिए आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार और एससी-एसटी कानूनों में सुधार की मांग उठाई।

विज्ञापन
RHA Reform Manch stages a protest at Kute Maidan demanding reforms to the reservation system.
विधानसभा कुटे मैदान में प्रदर्शन करते मंच के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरक्षण व्यवस्था में समीक्षा और आवश्यक सुधार की मांग को लेकर रविवार को राजधानी रांची में आरएचए रिफॉर्म मंच की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। विधानसभा कुटे मैदान में आयोजित प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने, शिक्षा और रोजगार में समान अवसर सुनिश्चित करने तथा संबंधित कानूनों में आवश्यक सुधार की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिलना जरूरी है।

विज्ञापन

मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग

मंच के सुमित दूबे ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी आरक्षण व्यवस्था लागू है। अब समय आ गया है कि इसके मौजूदा स्वरूप की समीक्षा की जाए। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा व्यवस्था के कारण कई प्रतिभावान युवाओं को समान अवसर नहीं मिल पाता है। उनके अनुसार, समाज में समानता और प्रतिभा के आधार पर अवसर सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण व्यवस्था में सुधार जरूरी है। सुमित दूबे ने कहा कि जिन परिवारों को पहले ही आरक्षण का लाभ मिल चुका है और जिनके सदस्य सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, ऐसे परिवारों को आगे भी आरक्षण का लाभ देने की व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

एससी-एसटी कानूनों में सुधार की भी मांग

प्रदर्शन के दौरान एससी-एसटी से संबंधित कानूनों में भी सुधार की मांग उठाई गई। सुमित दूबे ने कहा कि कानून के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे निर्दोष लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कानून ऐसा होना चाहिए, जो समाज के सभी वर्गों के हितों और अधिकारों को समान रूप से संरक्षण दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर पर जोर

सुमित दूबे ने शिक्षा व्यवस्था में भी समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यूजीसी की व्यवस्था में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सभी वर्गों के लिए समान अवसर और समान व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें हर वर्ग के हितों और अधिकारों का समान रूप से संरक्षण हो।

आंदोलन जारी रखने का दावा

धरना-प्रदर्शन में शामिल लाल संतोष नाथ शाहदेव ने कहा कि आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अपने उद्देश्य की प्राप्ति तक जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार जरूर होगा। धरना-प्रदर्शन में जयंत शाहदेव, संतोष शाहदेव, कारण शाहदेव समेत आरएचए रिफॉर्म मंच के अन्य सदस्य और समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और उसमें आवश्यक बदलाव की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed