{"_id":"6273ba5edfa3663e77190e09","slug":"cm-ashok-gehlot-targeted-home-minister-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- गृह मंत्री शाह में दम है तो सात राज्यों में हुई हिंसा की जांच के लिए बनाएं कमेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- गृह मंत्री शाह में दम है तो सात राज्यों में हुई हिंसा की जांच के लिए बनाएं कमेटी
Thu, 05 May 2022 05:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 May 2022 05:21 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान को बख्शो, हम सब अपनी-अपनी विचारधारा के साथ में राजनीति करें, परंतु ये किसी को अधिकार नहीं है कि निर्दोष लोग मारे जाएं। आगजनी हो और दंगे भड़कें, ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक महीने के अंदर करौली और जोधपुर में हिंसा भड़क चुकी है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। गुरुवार को उदयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देशभर में हुए दंगों को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के अंदर अगर दम है तो गृह मंत्रालय की एक कमेटी बनाएं। इसमें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जजों को शामिल करें। यह कमेटी जांच करें कि करौली के बाद देश के सात राज्यों में दंगे क्यों भड़के? उसकी जड़ क्या था, उसकी भावना क्या थी?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जांच के बाद किस रूप में दंगे भड़काने की योजना और तमाम बातें सामने आ जाएंगी। इसके बाद आगे दंगे होने रुक जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत इन दिनों उदयपुर में हैं। वे यहां 13 से शुरू होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को आए थे। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान को बख्शो, हम सब अपनी-अपनी विचारधारा के साथ में राजनीति करें, परंतु ये किसी को अधिकार नहीं है कि निर्दोष लोग मारे जाएं। आगजनी हो और दंगे भड़कें, ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।