{"_id":"624ae81e129cc8627c10a410","slug":"cm-ashok-gehlot-targeted-bjp-president-jp-nadda-and-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics of Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- भाजपा नेता आग लगाने आते हैं, यह चुनावी मोड की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics of Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- भाजपा नेता आग लगाने आते हैं, यह चुनावी मोड की शुरुआत
Mon, 04 Apr 2022 06:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:14 PM IST
सार
राजस्थान के करौली में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। रविवार को पीएम मोदी पर हमला बोलने के बाद गहलोत ने जेपी नड्डा और अमित शाह पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा और अमित शाह का यहां आना इसी का संकेत है। ये लोग यहां आग लगाने के लिए ही आते हैं। भाजपा नेता पूरे देश में आग लगा रहे हैं। जेपी नड्डा आए और आग लग गई। मुख्यमंत्री गहलोत ने यह बातें जयपुर में मोबाइल इंवेस्टीगेशन यूनिट को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहीं।
विज्ञापन
दंगों का होना और जगह-जगह तनाव पैदा करना यह सब चाल है। ये सभी बातें संकेत हैं कि भाजपा के चुनावी मोड की शुरुआत हो गई है। भाजपा नेता संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन्हें लोकतंत्र में इनका यकीन नहीं है। देश के अंदर हिन्दू-मुस्लिम कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर बताएं कि हिंसा सही नहीं है। चाहे वह किसी भी पक्ष द्वारा की जा रहो, वे इसे लेकर संख्त संदेश दें।
विज्ञापन
पीएम मोदी देश को बताएं ध्रुवीकरण ठीक नहीं
करौली में हुए दंगे को लेकर रविवार को गहलोत ने कहा था कि एनडीए की सरकार आने के बाद देश और प्रदेश में जो ध्रुवीकरण हो रहा है वह ठीक नहीं है। इस कारण जगह-जगह तनाव पैदा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशवासियों से अपील करनी चाहिए कि धर्म और जाति के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण उचित नहीं है। उन्होंने कहा था कि करौली और ब्यावरा की घटना सभी के सामने है।
विज्ञापन