{"_id":"6275244008494a204366f0ae","slug":"cm-ashok-gehlot-targeted-bjp-and-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री गहलोत बोले: भाजपा और आरएसएस के इशारे पर काम कर रहा मीडिया, महंगाई-बेरोजगारी पर चर्चा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री गहलोत बोले: भाजपा और आरएसएस के इशारे पर काम कर रहा मीडिया, महंगाई-बेरोजगारी पर चर्चा नहीं
Sat, 07 May 2022 06:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 May 2022 06:22 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण जनता में हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन इस पर मीडिया में कोई चर्चा नहीं हो रही है। सिर्फ धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण की ही बहस चलती रहती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 में भारत की रैंकिंग गिरने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की रैंकिंग नीचे गिरना भारतीय मीडिया की दुर्दशा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से ही मीडिया का दमन हो रहा है। मीडिया पूरी तरह केंद्र सरकार, भाजपा और RSS के इशारे पर चल रही है। बता दें कि प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 में भारत की रैंकिंग 180 देशों में 150वें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा कि मीडिया में इतना डर है कि निष्पक्षता और तर्क के साथ सच दिखाने की बजाय ऐसी कवरेज की जाती है, जिससे इनकी नाराजगी ना मोल लेनी पड़ जाए। आज महंगाई और बेरोजगारी के कारण जनता में हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन इस पर मीडिया में कोई चर्चा नहीं हो रही है। सिर्फ धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण की ही बहस चलती रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीडिया को केंद्र सरकार के दबाव में ना आकर जनता का साथ देना चाहिए। जब मीडिया आमजन के हित की बात करेगा तो जनता भी मीडिया का साथ देगी। ऐसे में सरकार की इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वह मीडिया पर अंकुश लगा सके, जैसा अभी लगाया हुआ है।
विज्ञापन