फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot says Women Reservation Bill was Rajiv Gandhi dream

राजस्थान: महिला आरक्षण बिल पर CM गहलोत बोले- ये राजीव गांधी का सपना था, अब संसद और विधानसभा में भी पूरा होगा

Thu, 21 Sep 2023 02:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Sep 2023 02:48 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हर वर्ग में महिलाओं को आरक्षण मिले। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य वर्गों को जिस तरीके से पंचायत राज और स्थानीय शासन में आरक्षण मिला है, उसी रूप में आरक्षण मिलना चाहिए।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot says Women Reservation Bill was Rajiv Gandhi dream
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला आरक्षण का बिल पास होने पर सीएम गहलोत ने कहा- सोनिया गांधी ने कल ही कहा था कि यह राजीव गांधी का सपना था। उस वक्त में संवैधानिक संशोधन हुए थे। पंचायत राज और स्थानीय शासन में पहली बार उस समय महिलाओं के लिए आरक्षण लागू हुआ था। हमें खुशी है कि राजीव गांधीजी का जो सपना था और सोनिया गांधी जिसके लिए लगातार 22 साल से संघर्ष कर रही है वह पूरा होने जा रहा है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत जयपुर मेट्रो में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बोले- मैं उम्मीद करता हूं कि हर वर्ग में महिलाओं को आरक्षण मिले। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य वर्गों को जिस तरीके से पंचायत राज और स्थानीय शासन में आरक्षण मिला है, उसी रूप में आरक्षण मिले। पार्लियामेंट और असेंबली में भी उसी तरीके से आरक्षण मिलना चाहिए। देश की 50 प्रतिशत महिला आबादी को अगर आप महत्व देते हैं, तो यह इस देश में स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी वाटिका एक और बड़ी उपलब्धि हो गई
सीएम अशोक गहलोत ने कहा- गांधी वाटिका जयपुर की एक और बड़ी उपलब्धि हो गई। जैसे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर बना है, परसों कांस्टीट्यूशन क्लब खुलेगा। उसका उद्घाटन होगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे यहां आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यालय का शिलान्यास भी होगा। जयपुर और राजस्थान के निवासियों को नई-नई सौगात मिल रही हैं। यह प्रोजेक्ट केवल जयपुर के लिए नहीं है। चाहे गांधी वाटिका, कांस्टीट्यूशन क्लब, आरआईसी या फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दफ्तर हो। 

गहलोत ने कहा कि हर गांव-ढाणी में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता को गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस ही देश को एक और अखंड रख सकती है। कांग्रेस लोकतंत्र को बचा सकती है, जो आज खतरे में है। सीएम ने कहा- कांग्रेस संविधान की रक्षा कर सकती है। आज संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, केंद्र में भाजपा सरकार की बहुत खतरनाक सोच है। उसका मुकाबला करने और संविधान की रक्षा करने का संदेश भी शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑफिस के भवन निर्माण शिलान्यास समारोह से जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed