फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot says 30 percent  women should become MLA-MP Sonia Gandhi raised issue PM Modi

Rajasthan: गहलोत बोले- 30% महिला विधायक-सांसद बनें, सोनिया गांधी ने मुद्दा उठाया तो PM मोदी कैसे पूरा करेंगे?

Thu, 10 Aug 2023 05:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Aug 2023 05:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- साल 2030 विजन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की तरह देखो, जिन्होंने कहा था कि  'हर बच्चे को भी सपना देखना चाहिए, जिससे सपने को पूरा करने के लिए वो आगे बढ़ सके' वही बात मैं आपको कहना चाहूंगा 'सपना देखो 2023 का, अनुभव बताओ, सोच बताओ' तो मैं समझता हूं कि हम सब मिलकर ये कर सकेंगे।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot says 30 percent  women should become MLA-MP Sonia Gandhi raised issue PM Modi
इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि अब पंचायतों में आरक्षण दे दिया है। सोनिया गांधी लगी हुई हैं कि विधायक और एमपी 30-30 प्रतिशत महिला बनें। लोकसभा में प्रस्ताव पास हो गया, राज्यसभा में अटक गया। आज नहीं तो कल पास हो जाएगा। हो सकता है कि हमारी खुदकी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएं। आज हम ऊपर सीटों पर बैठे हैं, तब हमें भी घर बैठना होगा।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा- मंत्री  महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी, अध्यक्ष गोंविद सिंह डोटासरा यहां बैठे हैं। हमारी खुदकी सीट पर महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई तो हमें भी घर बैठना होगा। यहां लालचंदजी बैठे हैं। मंत्री लालचंदजी तो खुद ही लालचंद हैं, गोपाल मीणा बैठे हुए हैं। विधायक आलोक बेनीवाल, मंत्री भजनलाल, ममता भूपेश , विधायक गंगा देवी, कृष्णा पूनिया, मंत्री भंवर सिंह भाटी, टीकाराम जूली बैठे हैं। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा- सोनिया गांधी ने मुद्दा उठाया है तो मोदी जी कैसे पूरा करेंगे। आप लोग सोच सकते हो, वो अलग बात है, अलग मंच पर करेंगे। मैं आपको ये कहना चाहूंगा मेरे फेसबुक पेज पर आज मैं सारी स्कीमों को डालूंगा, ट्वीटर पर भी डालूंगा। आज एक साथ सारी स्कीमों को एक साथ डालेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की तरह विजन देखो 
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- साल 2030 विजन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की तरह देखो, जिन्होंने कहा था कि  'हर बच्चे को भी सपना देखना चाहिए, जिससे सपने को पूरा करने के लिए वो आगे बढ़ सके' वही बात मैं आपको कहना चाहूंगा 'सपना देखो 2023 का, अनुभव बताओ, सोच बताओ' तो मैं समझता हूं कि हम सब मिलकर ये कर सकेंगे। कोई मेरे अकेले के कहने से 2030 में नंबर वन राजस्थान नहीं बनने वाला, तमाम वर्गों के लोग सब की सोच एक सी होगी, सब अपने कर्तव्य का निर्वहन भी साथ में करेंगे। प्रियंबल में लिखा हुआ है कि अधिकार हर नागरिक को मिला है तो उसका कर्तव्य भी देश के प्रति है, वो हम पूरा करेंगे तब जाकर राजस्थान में ये होगा। मुझे पूरा विश्वास है। 

शिक्षा के क्षेत्र में सारी प्रीमियम संस्थाएं राजस्थान के अंदर आईं
गहलोत ने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में सारी प्रीमियम संस्थाएं राजस्थान के अंदर आ गईं। आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईआईटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, निफ्ट, जमाम कृषि यूनिवर्सिटी भी दो-तीन आ गईं। स्वास्थ्य में हम देश में नंबर वन हैं। राइट टू हेल्थ लेकर आ गए। 25 लाख का बीमा कर दिया। पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। राइट टू मिनिमम इनकम प्रावधान हमने कर दिया। पेंशन 1 करोड़ लोगों को मिल रही हैं। ऑटोमैटिकली 15 प्रतिशत बढ़ती जाएगी, ये अधिकार दे दिया हम लोगों ने, क्य- क्या नहीं किया ? शहरी रोजगार, नरेगा को 100 से 125 दिन कर दिया। ये जो फैसले किए, इसका लाभ लेने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें। पहले सीखना पड़ेगा, फिर इतना आराम होगा, आप सोच नहीं सकते हो, आपकी प्रशासनिक क्षमता बढ़ जाएगी। आपके व्यक्तित्व और कृतित्व में निखार आएगा। अपील करूंगा आप लोग इस योजना का लाभ उठाएं और जनता तक पहुंचाने में भागीदारी निभाएं। 


15 अगस्त को अन्नपूर्णा योजना शुरू होगी, 1 करोड़ लोगों को राशन किट देंगे 
सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को हमारी अन्नपूर्णा योजना शुरू हो रही है। महंगाई के दौर में 1 करोड़ से अधिक लोगों को राशन की दुकानों से अन्न पूर्णा किट दिए जाएंगे। ताकि उनके ऊपर महंगाई की मार कम हो सके। महंगाई, बेरोजगारी की समस्या खत्म हो। हम 2030 की सोच रख रहे हैं, देश में भाईचारा चाहते हैं, ये हर जाति धर्म के बीच रहे, शांति रहेगी तो विकास होगा। परिवार में झगड़े होते हैं तो विकास रुक जाता है, गांव में झगड़े होते हैं तो विकास रुक जाता है, यही बात प्रदेश और देश के लिए लागू होती है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ थी। प्यार मोहब्बत, भाईचारा, सदभावना बनी रहे, हिंसा कहीं नहीं हो, गरीब और अमीर के बीच खाई बढ़ती जा रही है, वो अंतर घटे। क्योंकि गरीब तो गरीब होता जा रहा है, अमीर के पास धन दौलत के अथाह भंडार पड़े रहते हैं, जो बढ़ते जा रहे हैं। मैं सोचता हूं कि चारों मुद्दों को लेकर मैंने बजट पेश किया है, ये कोई मामूली बात नहीं है। राहत शिविर में हमने राहत दी है। नौकरियां 3 लाख लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed