फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot said that he has become CM only because he works for all communities

Rajasthan: विरोधियों को सीएम गहलोत का जवाब, सब कौम को साथ लेकर चलता हूं, तभी मुझे बार-बार मौके मिलते हैं

Fri, 08 Jul 2022 09:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 08 Jul 2022 09:21 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हमने जनता की सेवा कम नहीं की थी लेकिन मोदीजी ने हिंदुत्व के नाम पर चुनाव जीत लिया।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot said that he has become CM only because he works for all communities
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर विरोधी खेमे को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सब कौम को साथ लेकर चलने की वजह से ही उन्हें बार-बार सीएम बनने का मौका मिला। गहलोत ने कहा कि माली समाज का अकेला विधायक मैं खुद हूं। सब कौम को साथ लेकर चलता हूं, तब जाकर मुझे पांच साल अवसर मिलते हैं। 

विज्ञापन


अलवर के हरसौरा में मूर्ति अनावरण समारोह में सीएम गहलोत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं तीन बार केंद्रीय मंत्री रहा, तीन बार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहा, तीन बार राष्ट्रीय महासचिव और तीसरी बार आपके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना हूं। पिछले चुनाव में आपने मुझे इतना प्यार दिया कि गांव-गांव में यह बात फैल गई कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार पर भी जमकर जुबानी हमला बोला। गहलोत बोले कि पिछली बार भी हमने आपकी सेवा कम नहीं की थी, लेकिन मोदीजी ने हिंदुत्व की हवा फैलाई और चुनाव जीत गए। धर्म के नाम पर चुनाव जीतना आसान है। राजस्थान में हमारी सरकार चली गई, हम लोग 21 पर रह गए। शीला दीक्षित जैसी मुख्यमंत्री खुद चुनाव हार गईं। हम लोग छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली,राजस्थान हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जैसे व्यक्ति ने गुर्जर समाज के आरक्षण के लिए लगातार संघर्ष किया। जब भाजपा की सरकार थी, तब गुर्जर आंदोलनकारियों पर 21 बार फायरिंग हुई। हमारे राज में मैंने गुर्जर समाज के किसी व्यक्ति पर लाठीचार्ज तक नहीं करने दिया। हमने आंदोलन के दौरान बातचीत जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed