{"_id":"61faab0ae53b88214d0b006f","slug":"cm-ashok-gehlot-said-rahul-gandhi-raised-the-voice-of-common-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सीएम गहलोत बोले- राहुल गांधी ने उठाई आम जनता की आवाज, देश में एक व्यक्ति का शासन लागू करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सीएम गहलोत बोले- राहुल गांधी ने उठाई आम जनता की आवाज, देश में एक व्यक्ति का शासन लागू करने का प्रयास
Wed, 02 Feb 2022 09:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:37 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने सही बोला कि केंद्र सरकार का राज्यों के साथ संवाद में विश्वास नहीं है। सरकार बिना चर्चा किए एकतरफा फैसला लेती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत।
- फोटो : Social Media
विस्तार
लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को अशोक गहलोत ने देश की आम जनता की आवाज बताया है। उन्होंने कहा कि देश में आज संस्थानों को खत्म कर सिर्फ एक व्यक्ति का शासन लागू करने का प्रयास हो रहा है। अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार का ध्यान केवल बड़े पूंजीपतियों की सेवा में है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने राज्यों की आवाज उठाकर सही बोला कि केंद्र सरकार का राज्यों के साथ संवाद में विश्वास नहीं है। सरकार बिना चर्चा किए एकतरफा फैसला लेती है जिन पर विवाद होते हैं। देश की जनता ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ मन बनाने का निश्चय कर लिया है।
विज्ञापन
एक क्लिक कर पढ़ें संसद में राहुल के भाषण की झलकियां...
https://www.amarujala.com/india-news/motion-of-thanks-in-lok-sabha-rahul-gandhi-speech-mentions-indira-gandhi-china-unemployment-and-economy-status-news-and-updates
विज्ञापन