फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot said If Congress government formed again an important post will be given to Patel community

Rajasthan: CM गहलोत बोले- कांग्रेस सरकार के रिपीट होने पर पटेल समाज के व्यक्ति को दिया जाएगा महत्वपूर्ण पद

Sun, 04 Jun 2023 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Jun 2023 07:55 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं मेरे समाज का एक ही विधायक हूं। आप सभी के सहयोग के 3 बार मुख्यमंत्री भी रहा हूं, जिसमें पटेल समाज का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा है। गहलोत ने कहा कि पाली और जोधपुर जिले में पटेल समाज की तादात बहुत ज्यादा है, जिसका फायदा हमेशा ही मुझे मिला है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot said If Congress government formed again an important post will be given to Patel community
सीएम अशोक गहलाेत ने सुनी लोगों की समस्याएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांगेस की सरकार फिर बनानी है, तो हमें यह संकल्प करना होगा कि हमारी जाति के व्यक्ति को टिकट नहीं भी मिले, तो जिस किसी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, उसे भारी मतों से जिताना होगा। यदि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होती है तो पटेल समाज के व्यक्ति को किसी न किसी महत्वपूर्ण पद से नवाजा जाएगा।  

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये बातें रविवार को पाली में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कहीं। सीएम गहलोत जनसुनवाई में लोगों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान रोहट क्षेत्र से आए पटेल समाज के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनावों में समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग सीएम से कर डाली। इस पर गहलोत ने कहा कि किसी एक समाज की मतदाताओं की संख्या के आधार पर किसी भी प्रत्याशी का जीतना संभव नहीं है, जीत के लिए तो 36 कौम का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा- कोई भी पार्टी चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा जातीय वोटों की संख्या के आधार पर टिकट नहीं देती है। टिकट वितरण से पहले एंजेंसियों से सर्वे करवाया जाता है कि किस क्षेत्र में क्या स्थिति है, जिसके आधार पर सर्वसम्मति से प्रत्याशी का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं मेरे समाज का एक ही विधायक हूं। आप सभी के सहयोग के 3 बार मुख्यमंत्री भी रहा हूं, जिसमें पटेल समाज का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा है। गहलोत ने कहा कि पाली और जोधपुर जिले में पटेल समाज की तादात बहुत ज्यादा है, जिसका फायदा हमेशा ही मुझे मिला है। आपने ही मुझे पाचं बार सांसद और तीन बार केंद्रीय मंत्री बनाया है। लेकिन, जहां तक पटेल समाज के व्यक्ति को टिकट देने की बात है आप अपने समाज के स्तर पर कोई एक नाम तय कर लीजिये जिसपर 36 कौम की भी सहमति हो, तो उसे कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

पटेल समाज को दिया जयपुर आने का न्योता
गहलोत ने कहा कि आप सभी जयपुर आइए, तब मिलकर प्रत्याशी का नाम तय करेंगे। इस बार आप लोग कांग्रेस प्रत्याशी को जिताओगे चाहे वह किसी भी जाति का हो तो अगली बार पटेल समाज के व्यक्ति को किसी न किसी पद से नवाजा जाएगा।


रोहट के पेयजल संकट का समाधान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार ने रोहट क्षेत्र के पेयजल संकट का समाधान कर दिया है। अब पाली भी संभाग बन गया है, जिससे रोहट के जोधपुर के नजदीक होने फायदा भी जनता को मिलेगा और यहां का विकास तेजी से होगा। जिससे यहां की जनता के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed