फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot said Farm bills passed in parliament in a shameful manner

सीएम गहलोत ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- शर्मनाक तरीके से पारित हुए कृषि विधेयक

Fri, 25 Sep 2020 06:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 25 Sep 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
CM Ashok Gehlot said Farm bills passed in parliament in a shameful manner
अशोक गहलोत - फोटो : पीटीआई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को तीन किसान संबंधी विधेयकों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि इन विधेयकों को बिना मंडी व्यापारियों और विपक्षी पार्टियों से चर्चा किए बगैर संसद में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि ये विधेयक शर्मनाक तरीके से पारित कराए गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने दावा किया कि विधेयकों में तय किए गए सभी प्रावधान किसान विरोधी हैं और इनसे मंडियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने केंद्र पर किसानों का अहित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन विधेयकों के पारित होने के बाद अब देश के किसानों की क्या स्थिति होगी, यह कल्पना से परे है।
विज्ञापन



गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'कानून किसलिए बनाया गया था? न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को प्रस्तावित क्यों नहीं किया गया था? आप इससे समझ सकते हैं कि स्थिति बहुत गंभीर है और जिस तरीके से ये तीनों विधेयक पारित कराए गए, यह बहुत शर्मनाक तरीके से किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए गहलोत ने कहा, 'ये फासीवादी सोच के लोग हैं, लोकतंत्र में इनका विश्वास नहीं है। इसलिए वो ऐसे काम कर रहे हैं जिससे जनता का ध्यान हटाया जा सके। विधेयकों में किए गए सारे प्रावधान किसान विरोधी हैं। मंडियां समाप्त हो जाएंगी। मुझे बहुत बड़ी बर्बादी के लक्षण दिख रहे हैं।'


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों के स्थापित होने में 40 से 50 साल तक का समय लग गया और सरकार ने बिना व्यापारियों से विचार-विमर्श किए ही उन्हें जड़ से उखाड़ने का फैसला कर दिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने यह कदम बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed