फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot Health Deteriorated In Jodhpur SN Medical College

Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत की जोधपुर में तबीयत बिगड़ी, चक्कर आने की सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम

Wed, 31 Aug 2022 08:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 31 Aug 2022 08:29 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि ज्यादा गर्मी होने के कारण सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot ) की तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टरों ने दवा देकर उन्हें आराम करने की सलाह दी। कुछ देर आराम करने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ, जिसके बाद गहलोत पाली (Pali) के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot Health Deteriorated In Jodhpur SN Medical College
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। जिसके बाद अधिकारियों ने डॉक्टरों की टीम को बुलाया। डॉक्टरों ने कुछ दवा देकर उन्हें आराम करने की सलाह दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम अशोक गहलोत तीन दिन से जोधपुर दौरे पर हैं। बुधवार को वह सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान सीएम गहलोत को अचानक चक्कर आने लगे। उनकी सुरक्षा में तैनात अधिकारियों की सूचना पर एसएन मेडिकल कॉलेज के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. पवन सारड़ा और उनकी टीम को सर्किट हाउस पहुंची। 
विज्ञापन


जहां सीएम के बीपी सहित अन्य जांच की गई। बताया जा रहा है कि ज्यादा गर्मी होने के कारण सीएम की तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टरों ने दवा देकर उन्हें आराम करने की सलाह दी। कुछ देर आराम करने के बाद सीएम गहलोत की तबीयत में सुधार हुआ, जिसके बाद वह पाली के जैतारण की निमाज पंचायत समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि सीएम अशोक गहलोत की जनसुनवाई में 600 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। वह सर्किट हाउस में लोगों की शिकायत सुन रहे थे, इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस कारण कुछ देर के लिए जनसुनवाई भी रोकनी पड़ गई। इसके बाद प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि आज शाम तक सीएम गहलोत जयुपर वापस आ सकते हैं।


लोकमान्य तिलक ने आजादी के लिए की गणेशोत्सव की शुरुआत 
इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने गणेश चतुर्थी पर बुधवार सुबह जोधपुर के रातानाडा गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक ने तो देश को आजाद करवाने के लिए गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। हम लोग कहते हैं कि गरीब को गणेश मानकर सेवा करनी चाहिए। गणेश जी के साथ यह भाव जुड़ा हुआ है। भगवान गणेश को सब पूजते हैं, हर शुभ काम में शुरुआत ही गणेश जी से होती है। गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को मेरी बहुत शुभकामनाएं हैं। वह फलें-फूलें, आगे बढ़ें, उनकी चुनौतियां और समस्याओं का समाधान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed