फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot Gujarat visit canceled He will go to Delhi to join protest against ED

Rajasthan: सीएम गहलोत का गुजरात दौरा रद्द, ईडी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने दिल्ली जाएंगे

Wed, 20 Jul 2022 11:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 20 Jul 2022 11:50 AM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सोनिया गांधी के ईडी के सामने पेशे के विरोध में होने वाले प्रदर्शन की रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot Gujarat visit canceled He will go to Delhi to join protest against ED
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बुधवार को प्रस्तावित गुजरात दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री गहलोत अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक करने वाले थे। इसलिए उनको अहमदाबाद रवाना होना था लेकिन अब मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार शाम चार बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद दिल्ली पहुंचने पर वो ईडी के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों की रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सामने 21 जुलाई को पेश होना है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली सहित देशभर में कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ अन्य कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार सुबह 10 बजे से एआईसीसी मुख्यालय से ईडी कार्यालय तक प्रस्तावित पैदल मार्च में शामिल होंगे और उसके बाद विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ रणनीति भी तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed