{"_id":"5e533d5c8ebc3ef39a1daead","slug":"cm-ashok-gehlot-government-to-make-plans-at-state-and-district-level-for-environmental-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य और जिला स्तर पर योजनाएं बनाएगी सरकार: अशोक गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य और जिला स्तर पर योजनाएं बनाएगी सरकार: अशोक गहलोत
Mon, 24 Feb 2020 08:35 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 24 Feb 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए राज्य और जिला स्तर पर योजनाएं बनाएगी। गहलोत बीकानेर जिले के मुकाम गांव में रविवार को अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य वन विकास निगम बनाएगी।
विज्ञापन
बिश्नोई समुदाय के संस्थापक गुरु जम्भेश्वर को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वन, वन्यजीव और पर्यावरण के संरक्षण के लिए बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु जम्भेश्वर के सिद्धांत और नियम के समय में प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने गुरु जम्भेश्वर के एक मंदिर का भी दौरा किया और राज्य की समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है। पूरी दुनिया आज प्रदूषण की समस्या झेल रही है। कई शहरों में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि सांस लेना मुश्किल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वनों और पर्यावरण की सुरक्षा में बिश्नोई समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है। गहलोत ने लोगों को समुदाय से प्रेरणा लेने और वनों को बचाने के लिए आगे आने का आग्रह किया।