फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot Did Ravan Dahan In Jodhpur Vijayadashmi

Rajasthan: जोधपुर में सीएम गहलोत ने किया रावण दहन, बोले- विजयदशमी पर्व सत्य के प्रति आस्था का प्रतीक

Wed, 05 Oct 2022 08:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Oct 2022 08:52 PM IST
सार

गहलोत ने कहा कि दशहरा पर्व को मनाने के लिए देश भर में जो माहौल और उत्साह है, वह सत्य के प्रति आस्था का प्रतीक है। मेरा सभी प्रदेशवासियों के लिए संदेश है कि सत्य के प्रति इस आस्था को बनाए रखें।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot Did Ravan Dahan In Jodhpur Vijayadashmi
सीएम गहलोत ने किया रावण दहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में जय श्री राम के नारों के बीच रावण दहन किया। इससे पहले उन्होंने पूर्व सांसद गजसिंह के साथ श्रीराम जी की सवारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम गहलोत बोले- महात्मा गांधी जी ने कहा था कि सत्य ही ईश्वर है। 

विज्ञापन


हम भी इसी को मानते हैं और उसी रूप में दशहरा के पर्व को मनाते हैं। इस पर्व को मनाने के लिए देश भर में जो माहौल और उत्साह है, वह सत्य के प्रति आस्था का प्रतीक है। मेरा सभी प्रदेशवासियों के लिए संदेश है कि सत्य के प्रति इस आस्था को बनाए रखें। आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस दौरान महापौर कुंती देवड़ा परिहार, वनीता सेठ सहित जोधपुर के हजारों लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के सफल आयोजन के बाद अब प्रदेश में शीघ्र ही राजीव गांधी शहरी ओलंपिक की शुरूआत होने जा रही है। हमारी मंशा है कि इंदिरा गांधी जयंती से खेलों के आयोजनों की शुरूआत की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक में हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करीब 30 लाख लोगों ने पंजीयन कराकर मैदान में बिना किसी भेदभाव के खेल भावना का परिचय दिया। इसी उत्साह के साथ अब शहरों में भी खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शहरी निकायों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हमें पूरा विश्वास है कि शहरी ओलंपिक में भी वैसा ही उत्साह देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को समर्पित होगा अगला बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पहली बार राजस्थान में किसानों के लिए अलग से कृषि बजट प्रस्तुत किया गया। अब आगामी बजट युवाओं को समर्पित होगा। गहलोत ने प्रदेश के युवाओं और हर वर्ग से आह्वान किया कि वह अगले बजट के लिए अपने सुझाव भेजें ताकि युवाओं के लिए अहम फैसले लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आमजन से प्राप्त सुझावों को बजट में शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed