{"_id":"642ef86f6c68a46e8a0fcbc0","slug":"cm-ashok-gehlot-attacked-ghulam-nabi-azad-and-jyotiraditya-scindia-on-rahul-gandhi-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत बोले- भाजपा के इशारे पर गुलाम नबी आजाद और सिंधिया फांसीवादी विचारधारा के साथ खड़े हो गए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत बोले- भाजपा के इशारे पर गुलाम नबी आजाद और सिंधिया फांसीवादी विचारधारा के साथ खड़े हो गए हैं
Thu, 06 Apr 2023 10:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:22 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- ये लोग राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी निम्नस्तरीय भाषा बोलने लगेंगे ये किसी ने सोचा नहीं था।
विज्ञापन
अशोक गहलोत ने गुलाम नबी आजाद पर बोला हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा के नेता थक चुके हैं, क्योंकि राहुल गांधी इतने हमलों के बाद भी जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं, इसलिए कांग्रेस से गए इन नेताओं को टास्क दिया गया है। ये सब जिंदगीभर जिस विचारधारा से लड़ने की कसमें खाते थे, आज भाजपा नेताओं के इशारे पर उसी फांसीवादी विचारधारा के साथ खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
बता दें डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि- वह कांग्रेस को पूरी तरह से ‘बेनकाब’ और ‘ध्वस्त’ नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को लेकर अपने बयान में कहा था कि जो व्यक्ति जमानत के लिए जाता है क्या वह नेताओं की पूरी फौज लेकर जाता है?, पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दबाव व धमकी के लहजे में अपनी लड़ाई लड़ रहे है। राहुल गांधी ने हैरान करने वाला बयान दिया है, वह कह रहे हैं कि मैं गांधी हूं और गांधी माफी नहीं मांगते! उनका यह बयान सबकुछ बताने के लिए काफी है और यह शर्मनाक है।
विज्ञापन