{"_id":"63d67bfc098fe90a6825612c","slug":"cm-arvind-kejriwal-presented-chadar-on-811th-urs-of-ajmer-dargah-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM केजरीवाल की ओर से अजमेर दरगाह के 811वें सालाना उर्स पर चादर पेश, देश में अमन की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM केजरीवाल की ओर से अजमेर दरगाह के 811वें सालाना उर्स पर चादर पेश, देश में अमन की कामना की
Sun, 29 Jan 2023 07:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:30 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से रविवार को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के लिए पवित्र चादर पेश की गई। सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह चादर 811वें वार्षिक उर्स के अवसर पर भेजी है।
विज्ञापन
अजमेर दरगाह में ये चादर पेश की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजरीवाल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा करते हुए कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने 811वें वार्षिक उर्स पर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ के लिए पवित्र चादर पेश की। सीएम ने देश में आपसी भाईचारे, अमन चैन और देश की तरक्की की कामना की है। केजरीवाल ने अपने नाम से दरगाह अजमेर शरीफ में विशेष तरह की चादर पेश की। उन्होंने दिल्ली,राजस्थान और पूरे देश में रह रहे उनके अनुयायियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
सरकारें लोगों के लिए काम करें और लोगों की जिंदगी को आसान बनाएं
सीएम अरविंद केजरीवाल ने चादर पेश करने के दौरान अपने संदेश में कहा कि देश भर में सामाजिक भाई-चारे को बढ़ावा मिलना चाहिए, इससे देश मजबूत होता है। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती ने यही संदेश दिया है। केजरीवाल ने कामना की है कि दिल्ली के साथ-साथ पूरे भारत में रहने वाले लोगों की जिंदगी आसान हो। सरकारें लोगों के लिए काम करें और लोगों की जिंदगी को आसान बनाएं।केजरीवाल ने कामना की है कि दिल्ली और पूरे देश की तरक्की हो और भारत पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करे।
विज्ञापन
पिछले साल भी केजरीवाल ने पेश की थी चादर
पिछले साल फरवरी के महीने में भी सीएम अरविंद केजरीवाल ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 810वें वार्षिक उर्स के अवसर पर विशेष तरह की चादर पेश की थी। सीएम केजरीवाल परंपरा के तौर पर हर साल उर्स पर चादर पेश करते हैं। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को ख्वाजा गरीब नवाज के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन