फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Class six student brutally beaten up in nagaur fir against teacher

Rajasthan: 10 साल की छात्रों को शिक्षक ने डंडे से पीटा, फिर पेट में मारी लात, स्कूल में ही हो गई बेहोश

Mon, 28 Feb 2022 09:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 28 Feb 2022 09:16 PM IST
सार

नागौर के उपखंड में एक शिक्षक ने स्कूली छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी, इससे वह बेहोश हो गई। रोते हुए घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को शिक्षक द्वारा पीटने की जानकारी दी। इससे नाराज बच्ची के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया और स्कूल के गेट में ताला लगाकर प्रदर्शन भी किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को एपीओ कर दिया है। 

विज्ञापन
Class six student brutally beaten up in nagaur fir against teacher
कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा के परिजनों ने विराेध किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर उपखंड के नावा ब्लॉक में दस साल की छात्रा की एक शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षक ने मामूली बात पर पहले छात्रा के सिर में डंडे मारे फिर पेट में भी लात मार दी। पिटाई के कारण वह कक्षा में ही बेहोश हो गई। परिजनों को छात्रा की पिटाई की जानकारी लगी तो उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रा के पिता ने थाने में केस दर्ज करा कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत खारडिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। सोमवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रा के पिता बाबूलाल प्रजापत ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी भावना कुमावत कक्षा छह में पढ़ती है। शनिवार को शिक्षक धर्मेंद्र मीणा ने मामूली बात पर बालिका के सिर पर डंडे मारे और फिर पेट में भी लात मार दी। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रोते हुए घर पहुंची तो उन्होंने उससे रोने का कारण पूछा, तो उसने शिक्षक द्वारा मारपीट की बात बताई।  
विज्ञापन


इससे नाराज छात्रा के पिता और परिजनों ने सोमवार सुबह 10:00 बजे विद्यालय पहुंचकर मुख्यद्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान समाजसेवी और पूर्व सरपंच लोकेंद्र सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की मांग प्रशासन के सामने रखी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चांदमल शर्मा, सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ललित कुमार शर्मा, संजय कुमार भार्गव सरपंच प्रतिनिधि, दयाल राम कुमावत उप सरपंच, राम सिंह राठौड़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक धर्मेंद्र मीणा को एपीओ करने का आश्वासन दिया। इसके बाद समझाइश देकर परिजनों को शांत कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति ने मांगी रिपोर्ट
  • मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चांदमल शर्मा ने बताया कि आरोपी शिक्षक को एपीओ कर दिया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।  
  • छात्रा के पिता बाबूलाल प्रजापत खारडिया निवासी ने शिक्षक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • नागौर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि रिपोर्ट तलब की है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को विभागीय जांच के लिए भी लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed