फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   clash between legislators in Rajasthan

विधानसभा के बाहर ही भिड़ बैठे विधायक

Mon, 21 Jul 2014 08:01 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 21 Jul 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
clash between legislators in Rajasthan

राजस्थान विधानसभा के बाहर पहली बार ऐसा नजारा देखा गया जब दो विधायकों में जम कर तू-तू-मैं-मैं हुई और मीडिया को बीच बचाव करना पड़ा। हालत यह रही कि विधानसभा के भीतर भी हंगामा और बाहर भी हंगामा।

विज्ञापन


विधानसभा में सोमवार को भाजपा विधायक ओम प्रकाश हुडला ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी के विधायक किरोड़ी लाल मीणा पर एक लड़की के अपहरणकर्ताओं को पनाह देने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


बाद में मीणा बाहर निकले तो मीडिया से बातचीत के दौरान ही हुडला भी वहां आ गए और यहीं दोनों के बीच जम कर तू-तू-मैं-मैं हुई।

हुडला ने सीएम से मांगी सुरक्षा

clash between legislators in Rajasthan

मीणा के साथ उनकी विधायक पत्नी गोलमा देवी भी थी। दोनों के बीच करीब पांच सात मिनट तक गर्मागर्मी होती रही।

हालत यहां तक पहुंच गई कि मीडिया के लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा वरना बात मारपीट तक पहुंच सकती थी। झगड़े के बाद हुडला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

दरअसल यह दोनों ही विधायक दौसा जिले से आते है। मीणा काफी वरिष्ठ विधायक हैं और पहले भाजपा में रहते हुए मंत्री भी रह चुके हैं, जबकि हुडला पहली बार जीत कर आए हैं। दोनों के बीच काफी पहले से छत्तीस का आंकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed