Suicide in Tonk: पत्नी और बेटा गए थे घूमने, सीआईएसएफ जवान ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
सीआईएसएफ प्रशासन आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। वहीं रविवार को होने वाला बैंड वादन समारोह निरस्त कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक के देवली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार शाम को जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान की मौत के बाद आरटीसी परिसर आयोजित होने वाले बैंड प्रदर्शन का समारोह को निरस्त कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक जवान दिलशाद खान पुत्र निजामुद्दीन खान मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी था। जवान ने शाम करीब 6:30 बजे अपने आवास पर फंदा लगाकर जान दे दी। दिलशाद का एक पुत्र भी है, जो उन्हीं के साथ रहता था। पत्नी बेटे को लेकर घूमने गए थी। इसी बीच जवान ने फांसी लगा ली। सूचना पर सीआईएसएफ बल सदस्य आवास पर पहुंचे और दिलशाद खान को नीचे उतारा। दिलशाद को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं जवान की मौत के बाद रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आरटीसी परिसर आयोजित होने वाले बैंड प्रदर्शन का समारोह निरस्त कर दिया है। इस समारोह में राजस्थान पुलिस जेल के महानिरीक्षक आने वाले थे।