{"_id":"6139319a48f00d2ab715695d","slug":"circle-officer-and-woman-constable-suspended-for-moral-misconduct-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: स्विमिंग पूल में बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: स्विमिंग पूल में बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल, निलंबित
Thu, 09 Sep 2021 11:56 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:56 AM IST
सार
राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के एक अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ नैतिक कदाचार की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
अंचल अधिकारी हीरालाल सैनी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के एक अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल को बुधवार को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित कर दिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस के अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल का स्विमिंग पूल में नहाते हुए बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। वीडियो फुटेज में पाया गया कि अजमेर जिले के ब्यावर में तैनात अंचल अधिकारी हीरालाल सैनी एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं और अश्लील हरकतें कर रहे थे। शर्म करने वाली बात है कि महिला का 6 साल का बेटा भी स्विमिंग पूल में है, उसके सामने ही दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे।
विज्ञापन
महिला कॉन्स्टेबल के पति की शिकायत पर हुई कार्रवाई
महिला कॉन्स्टेबल के पति ने जब वीडियो देखा तो वह आनन-फानन में शिकायत लेकर डीजीपी एमएल लाठर के पास पहुंच गया। मामले का संज्ञान लेने के बाद डीजीपी ने दोनों को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल दोनों ने मिलकर बनाया वीडियो
सबसे दिलचस्प बात यह है कि 13 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल ने स्विमिंग पूल की तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लगाई थी। महिला का छह साल का बेटा भी वीडियो में दिखाई दे रहा है। अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल दोनों ने मिलकर यह वीडियो बनाया है।