फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CID seized drugs in Bhilwara, five smugglers arrested, Ganja smuggling,

Bhilwara: सीआईडी ने पकड़ी मादक पदार्थ की बड़ी खेप, एक करोड़ 83 लाख कीमत का गांजा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 03:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 12 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा 182 किलो गांजा बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
CID seized drugs in Bhilwara, five smugglers arrested, Ganja smuggling,
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा 182 किलो गांजा बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 83 लाख रुपये है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध दिनेश एम एन के निर्देशन में सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ी-बड़ी कार्रवाइयां की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को टीम द्वारा भीलवाडा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में उड़ीसा से तस्करी कर लाया गया उच्च क्वालिटी का 182 किलो गाजा बरामद कर 05 तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर 2 गाड़ियां जब्त की गई है।
विज्ञापन


कॉन्स्टेबल गोपाल लाल, विजय सिंह की सूचना पर दबिश
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल शंकर दयाल शर्मा और भीलवाड़ा से अटैच कॉन्स्टेबल गोपाल लाल, विजय सिंह की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के में सुपरविजन और पुलिस निरीक्षक रामसिंह नाथावत के नेतृत्व में सीआईडी सीबी टीम, थाना गंगापुर पुलिस टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई। तस्कर संजय जाट पुत्र सुखलाल निवासी छेड़ थाना गंगापुर जिला भीलवाड़ा, शिव लाल जाट पुत्र डाल चंद निवासी काबरी महादेव थाना कुवारिया जिला राजसमंद, लोकेश जाट पुत्र जयसिंह निवासी केमुनिया थाना रायपुर जिला भीलवाड़ा, राजेन्द्र उर्फ राजू जाट पुत्र गोपी लाल जाट निवासी झाडोला थाना रायपुर जिला भीलवाड़ा, निर्मल आचार्य पुत्र प्रेम चन्द निवासी भीलवाड़ा को अवैध मादक पदार्थ समेत गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त की गई दो गाडी जब्त की गई। मामले में पुलिस थाना गंगापुर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
कार्रवाई में ये पुलिस टीम शामिल रही
इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर राम सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा और महावीर सिंह, कांस्टेबल गोपाल लाल, विजय सिंह कांस्टेबल और रमेश शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed