{"_id":"635b8795ef9cac1e517bc633","slug":"churu-woman-jumps-on-railway-track-with-two-children-in-bikaner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: चूरू की महिला ने दो बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर लगाई छलांग, मानसिक रूप से प्रताड़ित बताई जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: चूरू की महिला ने दो बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर लगाई छलांग, मानसिक रूप से प्रताड़ित बताई जा रही
Fri, 28 Oct 2022 01:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:11 PM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर जिले में मानसिक रूप से प्रताड़ित महिला रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। महिला चूरू जिले की है, उसके साथ दो बच्चे भी ट्रैक पर कूदे। फिलहाल, अभी सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर में एमआर होटल के सामने रेलवे ट्रैक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे ट्रेन कूद गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग सकपका गए। मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत वहां से हटाया। लोगों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बता दें कि चूरू की रहने वाली महिला विमला अपने दो बच्चों के साथ कोटगेट थाना क्षेत्र के एमआर होटल के सामने रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के आगे कूद गई। महिला के साथ उसके बच्चे गुरु जीत को चोट आई है। जबकि एक बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। महिला चूरू जिले में छापर एरिया के खालिया गांव की बताई जा रही है। उसका पति डीआरएम ऑफिस की इंजीनियरिंग शाखा में सीनियर क्लर्क है।
विज्ञापन
Trending Videos
बच्चे का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
महिला मानसिक रूप से प्रताड़ित बताई जा रही है, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। सूचना मिलने पर खिदमत गार कमेटी के ताहिर शोएब और राजकुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल, दोनों घायलों की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।