{"_id":"678be3a6bf34f3134e025ac1","slug":"churu-news-unmarried-woman-gives-birth-to-a-child-family-refuses-to-adopt-child-helpline-team-reaches-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News : अविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों ने अपनाने से किया इंकार, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News : अविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों ने अपनाने से किया इंकार, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पहुंची
Sat, 18 Jan 2025 10:53 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:53 PM IST
सार
चूरू जिले की तारानगर तहसील के साहवा में एक अविवाहित छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने नवजात को लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले की साहवा सीएचसी में एक 18 वर्षीय अविवाहिता के प्रसव का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद प्रसूता और उसके परिजनों ने नवजात को अपनाने से इंकार कर दिया। सीएचसी प्रभारी की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम साहवा सीएचसी पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
परिजनों के द्वारा नवजात को अपनाने से इंकार करने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम नवजात बालिका को लेकर चूरू के राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल पहुंची, जहां अस्पताल की FBNC इकाई में नवजात को भर्ती करवाया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक पन्नेसिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह हेल्पलाइन के पोर्टल पर सूचना मिली थी कि साहवा सीएचसी में एक 18 वर्षीय अविवाहिता ने नवजात को जन्म दिया है, मगर प्रसूता और उसके परिजन नवजात को अपनाने से इंकार रहे हैं।
विज्ञापन
जिला समन्वयक ने बताया कि नवजात का FBNC इकाई में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा की देखरेख में उपचार चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि नवजात के स्वस्थ होने के बाद उसे चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिए शिशु गृह में भेजा जाएगा।
विज्ञापन