फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   sanwaliya ji temple janmashtami krishna birth celebration drone show fireworks dahi handi chittorgarh

सांवलियाजी मंदिर में आधी रात मनेगा जन्मोत्सव: महाआरती के बाद ड्रोन शो; आसमान में दिखेंगी कृष्ण की बाल लीलाएं

Fri, 04 Sep 2026 09:22 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 04 Sep 2026 09:22 PM IST
सार

Janmashtami 2026: चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलियाजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती और विशेष पूजा के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद पंजीरी का महाप्रसाद, आतिशबाजी और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित विशेष ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंदिर में दही हांडी और मटकी फोड़ लीला भी आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
sanwaliya ji temple janmashtami krishna birth celebration drone show fireworks dahi handi chittorgarh
कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के विश्व प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। भगवान सांवलिया सेठ के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस भव्य आयोजन के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को विशेष रूप से रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों से सजाया गया है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाओं को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया है।
विज्ञापन


आधी रात 12 बजे महाआरती
जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान सांवलिया सेठ का अलौकिक और विशेष श्रृंगार किया गया है। मध्यरात्रि ठीक 12 बजे महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान के जन्म के पश्चात पारंपरिक रूप से पंजीरी का विशेष भोग लगाया जाएगा, जिसे दर्शनार्थियों के बीच महाप्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन




जन्मोत्सव के बाद आसमान में दिखेगा भव्य नजारा
जन्मोत्सव संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर के पास आसमान में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इसके साथ ही एक विशेष ड्रोन शो आयोजित होगा, जिसमें आधुनिक तकनीक के माध्यम से आसमान में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी बाल लीलाओं और विभिन्न रूपों के मनमोहक दृश्य उकेरे जाएंगे। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य सिंहद्वार से प्रवेश तक सजी भव्य झांकियां
मंदिर के मुख्य सिंहद्वार से लेकर प्रवेश द्वार तक विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां सजाई गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी, फूलों और पत्तियों से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र जन्माष्टमी के रंग में रंगा नजर आ रहा है।




दही हांडी और मटकी फोड़ लीला बनेगी आकर्षण का केंद्र
जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी बांधकर मटकी फोड़ लीला का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बीच इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झलक देखने को मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed