Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Sarpanch Offers Silver Jackfruit to Sanwaliya Seth After Winning Election With Same Symbol

चित्तौड़गढ़: 'कटहल' के चुनाव चिन्ह पर जीतीं सरपंच चुनाव, पूरी की मन्नत, सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

Wed, 18 Nov 2026 03:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 03:40 PM IST
सार

नवनिर्वाचित सरपंच ने चुनाव जीतते ही अपनी मन्नत पूरी की और अपना चुनाव चिन्ह सांवलियाजी को भेंट किया। सरपंच परिवार और ग्रामीणों के साथ पदयात्रा कर मंदिर पहुंचीं और चांदी का कटहल अर्पित किया।

विज्ञापन
Chittorgarh: Sarpanch Offers Silver Jackfruit to Sanwaliya Seth After Winning Election With Same Symbol
चुनाव जीतीं तो सांवरिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रोलाहेड़ा की सरपंच रतनी देवी जाट ने चुनाव जीतने के बाद अपनी मन्नत पूरी की। जीत के बाद वे अपने पूरे परिवार और ग्रामीणों के साथ पदयात्रा करते हुए श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचीं और सांवरिया सेठ को चांदी से बना कटहल भेंट किया।  
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव में उनका चिन्ह  कटहल था और परिवार ने मन्नत मांगी थी कि अगर रतनी देवी जाट चुनाव जीतती हैं तो जिस चुनाव चिन्ह से जीत मिलेगी, उसी का प्रतिरूप बनाकर सांवलिया सेठ को अर्पित किया जाएगा। रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में 5 नवंबर को सरपंच पद के लिए मतदान हुआ था। मतदान के बाद देर रात तक मतगणना चली और परिणाम घोषित किया गया।  इस चुनाव में रतनी देवी जाट ने 1265 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: आवारा कुत्तों के मुद्दे पर अफसरों की चुप्पी, सुप्रीम कोर्ट को हाईकोर्ट ने दी जानकारी; फैसला सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद परिवार ने इसी चिन्ह को अपनी मन्नत से जोड़ते हुए चांदी का कटहल तैयार करवाया।  परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ पदयात्रा कर मंदिर पहुंचीं और भगवान को यह भेंट अर्पित की। इस दौरान गांव के लोगों ने भी यात्रा में शामिल होकर सरपंच के साथ सांवलिया सेठ के दर्शन किए। परिवार को सांवलिया सेठ पर हमेशा से भरोसा रहा है। जो कुछ भी मिला है, वह भगवान का आशीर्वाद है। इसी विश्वास के साथ जीत के बाद सबसे पहले मन्नत पूरी करने का फैसला लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed