फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Principal of Mewar University arrested for giving fake degree

Chittorgarh: मेवाड़ विवि का प्रिंसिपल गिरफ्तार, लेक्चरर भर्ती परीक्षा में पास हुई छात्राओं की दी थी फजी डिग्री

Tue, 09 Apr 2024 11:06 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Apr 2024 11:06 AM IST
सार

मेवाड़ यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल डॉ कौशल किशोर को फर्जी डिग्री देने के आरोप में एसओजी ने गिरफ्तार किया है। आराेप है कि डॉ किशोर ने लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2022 में पास हुई छात्राओं को फजी डिग्री दी थी।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Principal of Mewar University arrested for giving fake degree
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार कस्बे में स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल और डीन ऑफ फार्मेसी डॉ कौशल किशोर को एसओजी की टीम ने सोमवार रात को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट अजमेर के सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई थी। केस की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान एसओजी को सौंपा गया। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी अजमेर ने 15 अक्टूबर 2022 को प्राध्यापक हिन्दी स्कूली शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में सम्मिलित हुई दो छात्राएं ब्रम्हा कुमारी व कमला कुमारी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी से जारी डिग्रियां आरपीएससी में पेश की थीं। जांच में दोनों डिग्रियां फर्जी पाई गई। दोनों डिग्रियां आरोपी प्रिंसिपल कौशल किशोर के साइन और सील से जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed