फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh New: Successful operation done on broken wing of Indian Eagle Owl, was found injured in the field

Chittorgarh New: दुर्लभ इंडियन ईगल ऑउल के टूटे पंख का किया सफल ऑपरेशन, खेत में घायल अवस्था में मिला था

Mon, 23 Sep 2024 08:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 08:45 AM IST
सार

रविवार को पास के गांव के एक खेत में घायल अवस्था में मिले दुर्लभ इंडियन ईगल ऑउल का पशु चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन किया। अब पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद इसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Chittorgarh New: Successful operation done on broken wing of Indian Eagle Owl, was found injured in the field
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के नजदीक स्थित सेगवा गांव में घायल मिले इंडियन ईगल ऑउल (उल्लू) का रविवार को ऑपरेशन किया गया। दुर्लभ प्रजाति के इस उल्लू का एक पंख विद्युत तार में आने के कारण टूट गया था। पशु चिकित्सकों ने इसका ऑपरेशन कर दिया है, अब पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद इसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि यह इंडियन ईगल ऑउल (उल्लू) निकटवर्ती सेगवा गांव में आया था। यहां रहने वाले नगेंद्र मोड़ ने इसे देखा था। उल्लू फड़फड़ा रहा था लेकिन उड़ नहीं पा रहा था। इस पर मोड़ इसे अपने घर ले आया, जिससे कि कोई दूसरे जीव इस पर झपटा नहीं मार दे। पहले तो सोचा कि बीमारी के कारण नहीं उड़ रहा या रात को यह उल्लू उड़ जाएगा लेकिन जब यह सुबह भी नहीं उड़ा तो नगेंद्र मोड़ ने इसकी जानकारी वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी को दी और इस उल्लू को वन विभाग लेकर आ गए। 
विज्ञापन


यहां इस उल्लू को वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र सोन को दिखाया। उल्लू के स्वास्थ्य की पूरी जांच करने पर पता चला कि उसका एक पंख टूटा हुआ है। ऐसे में इसका ऑपरेशन किया गया। डॉ. सोन ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक इस उल्लू को चिकित्सीय निरीक्षण में रखना होगा, उसके उपरांत पूर्ण स्वस्थ होने पर इसे इसके नैसर्गिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि यह उल्लू विद्युत लाइन में फंस गया होगा, जिससे इसका पंख टूट गया और यह उड़ने में असमर्थ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed