फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chit fund company apexa group fraud 100 crores rupee in kota

राजस्थान: 100 कारोड़ की ठगी करने वाली अपेक्षा ग्रुप कंपनी के 36 डायरेक्टर्स को तलाश रही 4 जिलों की पुलिस

Tue, 25 Jan 2022 11:27 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Jan 2022 11:27 AM IST
सार

ठगी की एफआईआर के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अन्य की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है

विज्ञापन
Chit fund company apexa group fraud 100 crores rupee in kota
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

कोटा संभाग में लोगों को रकम डबल करने का झांसा देकर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले अपेक्षा ग्रुप चिटफंड कंपनी के 38 डायरेक्टर्स को हाड़ौती पुलिस तलाश रही है। शिकायत मिलने के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। अभी तक कंपनी के सिर्फ दो डायरेक्टर ही पुलिस के हत्थे चढ़े है। 36 अन्य डायरेक्टर फरार हैं। पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि ये राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी ठगी है। अपेक्षा ग्रुप के करीब साढ़े तीन हजार ग्राहकों से 100 करोड़ से अधिक की ठगी की गई है। साल 2017 में अपेक्षा ग्रुप नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड करवाई गई, बाद में ग्राहकों को आकर्षित करने लुभावना ऑफर दिया गया। लोगों से कहा गया कि जमा रकम पर 3% प्रतिमाह का ब्याज लें औैर कुछ ही दिनों में अपनी रकम डबल करें। कंपनी के इस ऑफर में एक-एक कर कोटा संभाग के हजारों लोग फंसते चले गए और कंपनी मालामाल होती चली गई। 
विज्ञापन


पहले लोगों का भरोसा जीता
अपेक्षा ग्रुप ने शुरुआत में एजेंट्स के जरिए अपने ऑफर जनता तक पहुंचाए और 3 फीसदी प्रतिमाह की दर से ब्याज और 1 साल में पैसा डबल करने का ऑफर दिया। लोगों का भरोसा जीतने के लिए कंपनी का व्यक्ति निवेशकों के घर ब्याज की रकम देकर आता था। इस तरह जनता का कंपनी पर विश्वास बढ़ता चला गया। लोगों ने फायदे के लिए 1 लाख से लेकर 40 लाख रुपए तक कंपनी में निवेश किए। इसके बदले कई निवेशकों को जमीन के कागज तो कई को एजेंट्स ने एडवांस चेक बतौर गारंटी दे दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारां का है ठगी का मास्टरमाइंड
लूट कंपनी साबित हुई अपेक्षा ग्रुप का निदेशक मुरली मनोहर नामदेव मूलतः बारां जिले का रहने वाला है। सबसे पहले उसने जिले में लोगों को एक, दो और तीन साल में रकम डबल करने का झांसा देकर जाल में फंसाया। इसके बाद उसने पूरे संभाग में अपना नेटवर्क बिछाया। कंपनी ने कोटा के न्यू ग्रेन मंडी स्थित आकाश मॉल में कार्यालय भी खोला था। मुरली मनोहर नामदेव के अलावा संजय कश्यप, हरिओम सुमन, भारतराज और हिमांशु सहित कुल 38 डाइरेक्टर इस ठगी के खेल में शामिल हैं। 


बाद में ब्याज देना बंद किया
गुमानपुरा थाना सीआई लखनलाल मीणा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कंपनी ने अपने ग्राहकों को ब्याज देना बंद कर दिया था। लोगों ने कंपनी के ऑफिस में संपर्क किया, तो उन्हें टाला जाने लगा। इसके बाद लोगों ने कंपनी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया। अपेक्षा ग्रुप के 2 डायरेक्टर हरिओम सुमन और संजय कश्यप जेल में हैं, बाकी डाइरेक्टरों को कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ की पुलिस तलाश रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed