फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Child's suicide in a strange way, Suspense on mobile game

बच्चे ने चूड़ी-मंगलसूत्र पहन लगाया फंदा, अजीबो-गरीब तरीके से आत्महत्या करने की वजह ये तो नहीं

Fri, 21 Jun 2019 05:37 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Child's suicide in a strange way, Suspense on mobile game
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
राजस्थान के कोटा शहर में एक बच्चे द्वारा अजीबो-गरीब तरीके से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बारह वर्षीय कुशाल ने चूड़ी व मंगलसूत्र पहना और गले में फंदा लगाकर झूल गया। वह मोबाइल पर ऑन लाइन गेम खेल रहा था। इस कारण परिजनों को शक है कि ब्लू व्हेल जैसा कोई गेम खेल रहा था, जिसका टास्क पूरा करने के लिए उसने बाथरूम में जाकर फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं है और ऑनलाइन गेम के बारे में भी जांच के बाद कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि कुशाल सोमवार को रात को खाना खाने के बाद अकेला कमरे में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। 
विज्ञापन


गेम खेलने के दौरान उसने रात को चूड़ियां और मंगलसूत्र पहने। इसके बाद बाथरूम में जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब वह कमरे में नहीं दिखा, तब परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा देखा, जो वह अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व बेटियों को तलवार से काटा, खुद भी फंदे से लटका

राजस्थान के सीकर में आर्थिक तंगी के शिकार एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बोटियों की तलवार से काटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार हत्या व आत्महत्या करने वाला ईसरा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रभाराम सवाजी भील दो माह से बीमारी से भी परेशान था। इससे उसकी मनसिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी। मां और भाई के खेत पर जाने के बाद प्रभाराम ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed