{"_id":"58c4e6734f1c1beb37dc3e98","slug":"child-ready-for-holi-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसलिए हंगामेदार होगी बच्चों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसलिए हंगामेदार होगी बच्चों की होली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
बाजार में पिचकारी खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल बच्चों की होली ज्यादा हंगामेदार होगी, क्योंकि उनके पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर पिचकारियों की शक्ल में हुड़दंग मचाने के लिए तैयार हैं। बच्चों के साथ बड़े भी इसका आनंद लेंगे। पिचकारियों में कार्टून कैरेक्टर छाए हुए हैं। छोटा भीम, छुटकी, डोरेमन, एंग्री बर्ड, डोरेमन बच्चों के बीच खास बने हुए हैं। इसके साथ ही बड़ी पिचकारियों में वाटर टैंक, ट्राली बैग, गन के साथ ही पारंपरिक अंदाज लिए पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रंग-बिरंगी छोटी-बड़ी पिचकारियों के साथ ही बाजार की रंगत देखते ही बन रही है। पिचकारियां 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
कई क्षेत्रों में दुकानों के बाहर ही पिचकारियों और रंग-गुलालों के स्टॉल सज गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि बच्चों में द्वारा इन्हें विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है। कारोबारी ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि अभी से लोगों की भीड़ बाजार में उतरने लगी है। इसे देखते हुए इस साल पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद की जा रही है।
फूलों की बढ़ी मांग
रंगों के साथ ही फूलों की पत्तियों की मांग लगातार बनी हुई है। इस बार लोग फूलों की होली खेलकर पानी बचाने का संदेश देंगे। फूलों के व्यापारियों की मानें तो पत्तियों की मांग में लगभग 10 प्रतिशत की मांग बढ़ी है। होली में इस साल लोगों की पसंद के अनुसार हर्बल रंग-गुलाल आए हुए हैं। कारोबारियों का कहना है कि त्योहार की नजदीकी को देखते हुए बाजार में अब लोगों की रौनक शुरू हो गई है।