फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   child born with 2 heads in rajasthan

दो सिर, एक शरीर: राजस्थान में पैदा हुआ अनोखा बच्चा

Fri, 26 Jul 2013 02:08 PM IST
जयपुर ब्यूरो
जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
child born with 2 heads in rajasthan

राजस्थान के टोंक शहर के सआदत अस्पताल में बुधवार को चौबीस वर्षीय महिला ने दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया है। यह बच्चा चर्चा का विषय बन गया। मां व बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


बच्चे को जयपुर के जे.के. लोन अस्पताल भर्ती किया गया है, जहां उसकी जांचें चल रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्थिति 10 लाख प्रेगनेंसी में से एक में पाई जाती है।
विज्ञापन


जयपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ और जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस.डी. शर्मा ने बताया कि सर्जरी से बच्चे के सिरों को अलग करना संभव नहीं हैं।

बच्चे के हाथ व पैर सामान्य बच्चों की तरह ही दो-दो हैं, लेकिन लेकिन स्पाइन और नाडी सहित पूरा नर्वस सिस्टम अलग-अलग है। उनके अनुसार नवजात की एक्स-रे जांच में पता चला है कि उनकी रीढ़ की हड्डी भी अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूल्हे की हड्डी और गुप्तांग एक है। सर्जरी से सिरों को अलग करना संभव नहीं है। टोंक जिले की की डॉ. गीता माहेश्वरी की देख-रेख में यह प्रसव हुआ था।

उन्होंने बताया कि बच्चा अलग-अलग रोता है। उन्होंने बताया कि बाएं पैर मे चुटकी लेने पर उसी दिशा के मुंह से रोता है और दाएं पैर में चुटकी लेने पर दाएं मुंह से रोता है।

चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे बच्चे हमेशा एक जैसे होते हैं, क्योंकि वे एक ही अंडाणु से विकसित होते हैं। जब एक ही अंडाणु अलग हो जाता तो, ऐसी स्थिति में शरीर से जुड़े बच्चे पैदा होते हैं।

यह गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है कि इन्हें कैसे अलग किया जा सकता है। अत्याधुनिक चिकित्सा विज्ञान के लिए भी यह बड़ी चुनौती है। इससे पूर्व देश में एकमात्र जबलपुर में ऐसा मामला पाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद मौत हो गई थी।


ऐसे बच्चे जो एक ही शरीर व ऑर्गन सिस्टम शेयर करते हैं। ये अंग्रेजी अक्षर वाई के आकार में आपस में जुड़े होते हैं। आधे से ज्यादा तो प्रेगनेंसी का पूरा वक्त भी नहीं निकाल पाते और जन्म लेने वाले ऐसे बच्चों में या तो एक स्टिल बॉर्न ;गर्भ में ही मृत होता है या इनकी मौत जन्म के कुछ ही वक्त में हो जाती है। जानकारों के मुताबिक इस तरह का हरेक जन्म इतना दुर्लभ होता है कि सभी के अपने विशेष फीचर मौजूद होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed