Rajasthan: नकल कराने का हाइटेक तरीका, कंप्यूटर हैक कर छात्रों के बदले लिखे जवाब, छह लाख में हुई सौदेबाजी
एसओजी अधिकारियों ने बताया कि जयपुर, बीकानेर, अजमेर, अलवर और कोटा सहित कई शहरों में नकल गिरोह सक्रिय है। एसओजी ने नकल कराने वाले गिरोह के सदस्य और लेक्चरर को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में परीक्षा में नकल कराने का हाईटेक मामला सामने आया है। अब तक आपने दूसरों की जगह बैठकर परीक्षा देने और प्रश्न पत्र लीक कराने के बारे में सुना होगा लेकिन बिजली विभाग की टेक्निकल असिस्टेंट की ऑनलाइन परीक्षा में कंप्यूटर ही हैक कर लिया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि जयपुर, बीकानेर, अजमेर, अलवर और कोटा सहित कई शहरों में नकल गिरोह सक्रिय था। ऐसे में शनिवार को एक साथ कई जिलों में एसओजी ने कार्रवाई की। एसओजी ने सभी बड़े सेंटर्स से नकल करने वाले दलालों और नकल करा रहे लेक्चरर को हिरासत में लिया गया है।
ऐसे कराई गई नकल
नकल के लिए आरोपियों ने जिन पर छात्र परीक्षा देने वाले थे, वो कंप्यूटर को ही हैक कर लिया था। इसके लिए छात्रों ने छह लाख रुपए नकल कराने वाले गिरोह को दिए थे। ऐसे में कंप्यूटर पर जवाब परीक्षार्थी को नहीं बल्कि गिरोह की ओर से तय लेक्चरर को देना था।
पुलिस ने कंप्यूटर हैक कर नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। बीकानेर के एक प्राइवेट कॉलेज के अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा सहित अनेक क्षेत्रों में पुलिस नजर रख रही है। वहीं हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।