{"_id":"5752d1634f1c1b6a7910a996","slug":"chargesheet-filed-by-national-investigation-agency-against-doubtful-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस संदिग्ध के खिलाफ 2446 पेज की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआईएस संदिग्ध के खिलाफ 2446 पेज की चार्जशीट
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान की राजधानी में आईएसआईएस संदिग्ध मोहम्मद सिरोजुद्दीन के खिलाफ एनआईए ने शनिवार को अदालत में 2446 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में कहा गया है कि सिराजुद्दीन आईएसआईएस विचारधारा से प्रभावित था तथा सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर आईएसआईएस का प्रचार कर रहा था। साथ ही, मुस्लिम युवकों को आईएसआईएस से जोडऩे के प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
चार्जशीट के अनुसार सिराजुद्दीन जयपुर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा था तथा जवाहर नगर इलाके में जवाहर नगर एन्क्लेव के एक फ्लैट में रह रहा था। एनआईए ने दिसंबर में सिराजुद्दीन को घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय एनआईए ने उसके मोबाइल, लैपटॉप, दो सिम, एसडी कार्ड जब्त किया था। छानबीन में पता चला कि वह कई सोशल साइट्स पर विभिन्न देशों के आईएसआईएस से जुड़ो लोगों से ऑनलाइन जुड़ा हुआ था। सिराजुद्दीन के कमरे से आईएसआईएस की ऑनलाइन मैगजीन कॉपियां भी बरामद हुई थीं। चार्जशीट में बताया गया है कि सिराजुद्दीन दो महीने बाद ट्रेनिंग लेने सीरिया जाने वाला था। वह हैदराबाद और महाराष्ट्र के दो-दो लड़के-लड़कियों को ट्रेनिंग के लिए तैयार कर रहा था।
विज्ञापन