{"_id":"630b9b91d7eca609580eab52","slug":"central-arid-zone-research-institute-jodhpur-narendra-singh-tomar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: काजरी इजरायल से भी ज्यादा अच्छा काम कर रही, जोधपुर में बोले कृषि मंत्री तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: काजरी इजरायल से भी ज्यादा अच्छा काम कर रही, जोधपुर में बोले कृषि मंत्री तोमर
Sun, 28 Aug 2022 10:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:15 PM IST
सार
कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि मैन पावर की कमी और मशीनों की अधिकता से आने वाले समय में पशुओं के लिए चारे का संकट हो सकता है। इससे कृषि और पशुपालन में असंतुलन हो जाता है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान में चार नई सुविधाओं का लोकार्पण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) में चार नई सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, केंद्र सरकार किसानों की उन्नति के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों की मदद के लिए सरकार ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थम मूल्य) की दरों को डेढ गुना कर दिया है। साथ ही एक लाख करोड़ रुपये का इंफ्रा फंड भी तैयार किया है। आने वाले समय में किसानों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
काजरी के नवनिर्मित सभागार में हुए कार्यक्रम में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि काजरी इजरायल से भी ज्यादा अच्छा काम कर रही है। इसके अनुसंधानों से क्षेत्र को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न, बागवानी, मेडिसनल क्रॉप के क्षेत्र में नई संभावनाएं और चुनौतियां हैं। किसान दम लगाएंगे, वैज्ञानिक मेहनत करेंगे और देश में मोदी जैसा नेतृत्व होगा तो हम अवश्य सफल होंगे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि मैन पावर की कमी और मशीनों की अधिकता से आने वाले समय में पशुओं के लिए चारे का संकट हो सकता है। इससे कृषि और पशुपालन में असंतुलन हो जाता है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, कोरोना काल में सारे क्षेत्रों में गिरावट आई, लेकिन कृषि क्षेत्र खड़ा रहा। एक जमाने में भारत दीन हीन स्थिति में था, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व भारत दुनिया को सहारा देने वाला देश बन गया है। भारत की बढ़ती हुई ताकत में कृषि क्षेत्र का बड़ा योगदान है। यदि कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहेगी तो भारत हर समस्या में लड़ने में सक्षम रहेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा, कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में बहुत कुछ किया है। अब नीतियां प्रोडक्शन सेंट्रिक के बजाय प्रोफिट सेंट्रिक हो रही हैं। इसके परिणाम भी सामने हैं। लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है, लेकिन अभी हमें बहुत आगे जाने की आवश्यश्कता है। बाजार और किसान के बीच लिंकेज करने का समय है।
उन्होंने कहा कि अब खाद्यान्न उत्पादन का पैमाना बदला है। पहले टनों में गिनती होती है, अब न्यूट्रिशनल वेल्यू देखी जाती है। इस दृष्टि से दुनिया के जो देश पहले सरप्लस थे, आज निगेटिव साइड में है। हम असीम संभावनाओं के द्वार पर खड़े हैं। कृषि वैज्ञानिकों के सामने चुनौती है कि वे हाई न्यूट्रिस्नल वेल्यू के प्रोडक्ट तैयार करें।
शेखावत ने कहा, जोधपुर में मल्टी प्लाटेंशन प्लांट की तकनीकी विकसित हो। बायो टेक्रोलॉजी का प्लांट लगाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कृषि मंत्री से आग्रह किया कि गोशालाओं में ब्रीड डवलमेंट के काम पर जोर दिया जाए। इस दौरान संस्थान से जुड़े प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इससे पहले नवनिर्मित सभागार, इनडोर स्टेडियम और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया।