फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cashier of UCO Bank arrested for fraudulently withdrawing money from bank accounts in dausa

Rajasthan: पकड़ा गया बैंक खातों से हेराफेरी कर पैसे निकालने वाला यूको बैंक का कैशियर, पूछताछ जारी

Fri, 25 Aug 2023 10:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Aug 2023 10:43 PM IST
सार

दौसा में यूको बैंक में लोगों के खाते से रुपये निकालकर करोड़ों का गबन करने वाले शातिर कैशियर को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी आरोपी कैशियर पर गबन का आरोप लग चुका है।

विज्ञापन
Cashier of UCO Bank arrested for fraudulently withdrawing money from bank accounts in dausa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में यूको बैंक में करोड़ों रुपए का गबन करने वाला कैशियर  पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। कई दिनों से आरोपी कैशियर अनील शर्मा फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन


दौसा जिले के नांगल राजावतान पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक हनुमान सहाय ने बताया कि 19 जून 2023 लाहडी का बास बैंक शाखा प्रबंधक जगदीश नारायण ने एक बैंक कर्मचारी के खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया था। कैशियर के पद पर तैनात आरोपी अनिल शर्मा ने विभिन्न खाताधारकों के फर्जी हस्ताक्षर करके उनके खाते से रुपये निकालकर करोड़ों रुपए का गबन किया था।
विज्ञापन


आरोपी ने पूरी वारदात को शातिर तरह से अंजाम दिया था। जिन खाता धारकों के खाते से रुपये निकाले गए थे उनके पास मैसेज ना जाए, इसके लिए आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर अकाउंट से हटा दिए थे। आरोपी ने जिन लोगों के खातों से रुपये निकाले, जब वह बैंक में पासबुक पर एंट्री कराने आए तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि मशीन खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घटना सामने आने के बाद से आरोपी को तलाश कर रही थी। शुक्रवार को दौसा पुलिस की टीम ने आरोपी अनिल शर्मा पुत्र केदार शर्मा (34) को जयपुर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी यूको बैंक शाखा बडियाल कला बांदीकुई में आरोपी अनिल शर्मा पर गबन करने का आरोप लग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed