{"_id":"62a3542216e26b55434cbcf3","slug":"case-registered-against-aap-state-in-charge-vinay-mishra-three-rlp-mlas-reached-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आप प्रदेश प्रभारी मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज, आरएलपी के तीनों विधायक पहुंचे थाने, जानें क्या है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आप प्रदेश प्रभारी मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज, आरएलपी के तीनों विधायक पहुंचे थाने, जानें क्या है मामला
Fri, 10 Jun 2022 07:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Jun 2022 07:54 PM IST
सार
आरएलपी के विधायक पुखराज गर्ग, इंदिरा बावरी और नारायण बेनीवाल ने जयपुर के जालूपुरा पुलिस थाने में विनय मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शिकायती आवेदन सौंपते विधायक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान राज्यसभा चुनाव के नजीजों का भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही इंतजार है। हालांकि, माना जा रहा है कि कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों की जीत पक्की है और एक भाजपा के खाते में जाएगी। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उधर, चुनावी नतीजों के बीच आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की जुबानी जंग अब थाने पहुंच गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने दो दिन पहले एक ट्वीट कर कहा था कि एक नेता ने अपनी पार्टी के 3 विधायकों को 40 करोड़ में बेच दिया है। मिश्रा ने कोई नाम नहीं लिया था, लेकिन उनका इशारा आरएलपी की तरफ ही था।
विज्ञापन
मिश्रा के इस आरोप को झूठा बताते आरएलपी के विधायक पुखराज गर्ग, इंदिरा बावरी और नारायण बेनीवाल ने जयपुर के जालूपुरा पुलिस थाने में विनय मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बता दें कि, सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि, वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जल्द ही मिश्रा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन