फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case of molestation registered against Barmer Sivana police officer

Barmer: सिवाना थानाधिकारी पर न्याय के बदले अस्मत मांगने का मामला दर्ज, जांच के बदले युवती से कही ये बात

Sun, 25 Jun 2023 12:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 25 Jun 2023 12:02 PM IST
सार

जांच अधिकारी और सिवाना थानाधिकारी नाथू सिंह पर मामले की जांच करने के बदले युवती से आपत्तिजनक बात कहने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Case of molestation registered against Barmer Sivana police officer
बाड़मेर जिले का सिवाना थाना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर जिले के सिवाना थाने में एक फरियादी युवती ने सिवाना थानाधिकारी नाथू सिंह पर जांच के बदले अस्मत मांगने बात कहने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने कोर्ट के ज़रिए न्याय के बदले अस्मत मांगने का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि थाने में दर्ज FIR की प्रगति रिपोर्ट लेने के लिए थाने गई थी। इस दौरान जांच अधिकारी और सिवाना थानाधिकारी नाथू सिंह ने मामले की जांच करने के बदले उससे आपत्तिजनक बात कही। कहा कि तुम मुझे खुश करो, मैं तुम्हे खुश कर दूंगा और तुम्हारे दर्ज मामले के पक्ष में जांच करूंगा।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि CI ने गलत तरीके से छुआ। पीड़िता के अनुसार थानाधिकारी ने उसका मेडिकल तक नहीं करवाया और मामले में एफआर लगाकर मामला बंद कर दिया। पीड़िता ने मेडिकल मामले की पुनः जांच के लिए सिवाना कोर्ट में 173(8) दंड संहिता में इस्तगासा दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा प्रकरण?
दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया कि वो 2021 में अहमदाबाद में जॉब करती थी। वहां पर वह सिवाना के रहने वाले कुशल संकलेचा के संपर्क में आई और कुशल से अच्छे पारिवारिक संबंध हो गए। दोनों के बीच पैसों का लेनदेन भी हुआ। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2022 में कुशल के भाई अंकित का मेरे पास कॉल आया कि आप सिवाना आ जाओ। मैं आपको दिए हुए रुपये लौटा देता हूं, तो मैं सिवाना आई और अंकित ने मुझे दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन 6 फरवरी 2022 को रात को अंकित और उसके भाई पवन ने मेरे साथ बलात्कर किया। इस पर पीड़िता ने सिवाना थाने में रिपोर्ट दी। अनुसंधान अधिकारी नाथूसिंह ने मुझे डरा धमकाकर कर मेडिकल नहीं करवाने की रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करवा दिए। साथ ही हमारे और अभियुक्त के बीच फोन पर हुई वार्तालाप की पत्रावली नहीं ली।


आईओ सीआई नाथू सिंह पर आरोप
पीड़िता ने इस्तगासा में बताया कि अनुसंधान अधिकारी नाथूसिंह से मैंने निष्पक्ष जांच और मुल्जिमों को गिरफ्तार करने की बात कही। आरोप है कि अनुसंधान अधिकारी ने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। CI ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। CI ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे साथ संबंध नहीं बनाए, तो सामने वाली पार्टी मुझे मोटी रकम देने को तैयार है। पीड़ित ने इस्तगासे में बताया कि मेरे मना करने पर CI मेरा मामला झूठा बताकर FR दे दी। पीड़िता ने वापस जांच के लिए सिवाना कोर्ट में इस्तगासा पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed