{"_id":"63f8247d3c5d4d3d5a028315","slug":"case-of-breaking-the-statue-of-lord-parshuram-in-gogunda-udaipur-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर में परशुराम की मूर्ति तोड़ने का मामला, कोटा में ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर में परशुराम की मूर्ति तोड़ने का मामला, कोटा में ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Fri, 24 Feb 2023 08:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:14 AM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर शहर के गोगुंदा कस्बे में भगवान परशुराम की मूर्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। इस कृत्य से विप्र समाज में भड़की आग की लपटें कोटा भी आ पहुंची।
विज्ञापन
कोटा में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के गोगुंदा में भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ने का विवाद अब और भी ज्यादा गहरा गया है। धीरे-धीरे राजस्थान के अन्य जिलों से विरोध की आवाज गूंजने लगी है। गोगुंदा, उदयपुर के बाद अब कोटा शहर में ब्राह्मण समाज एक जुट हो चुका है। अब इनके विरोध का स्वर भी प्रखर होता जा रहा है। कोटा विप्र समाज ने लामबंद होकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अपने हक की बात रखी। मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। प्रशासन से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन
सीएडी पर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा भी मौजूद रहे। कोटा शहर भर के विप्र दोपहर को शहर के सीएडी सर्किल पर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए भगवान परशुराम की मूर्ति को तोड़ने का विरोध जताया। कहा की विप्र जन की भावनाओं से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली पर संदेह
राजस्थान पुलिस की कार्यशैली पर संदेह जताते हुए कहा की इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस अधिकारियों की उदासीनता को दर्शा रहा है। ब्राह्मण कल्याण परिषद के बैनर तले विप्र समाज ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। गुहार लगाई की आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। आरोपियों के इस अधार्मिक कुकृत्य के लिए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन